
'नई पानी टंकी के लिए बधाई...' Pak के पहले स्वदेशी सैटेलाइट का बना मजाक, आई मीम्स की बाढ़
AajTak
पाकिस्तान ने अपना पहला स्वदेशी सैटेलाइट लॉन्च किया है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सैटेलाइट का मजाक बनाया जा रहा है और तरह-तरह के मीम्स बन रहे हैं.
पाकिस्तान के पहले सैटेलाइट को चीन से लॉन्च किया गया. इसका नाम EO-1 हैं. इस लॉन्चिंग और सैटेलाइट की तस्वीर के साथ वहां के प्रमुख पॉलिटिशियन और नेता शाहबाज शरीफ ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट एक्स पर शेयर किया.
इसके बाद से ही शाहबाज शरीफ के पोस्ट पर पाकिस्तान के पहले स्वदेशी सैटेलाइट को ट्रोल किया जाने लगा. यूजर्स इसे पानी की टंकी बताते हुए इसका मजाक बना रहे हैं. साथ ही इस पर और भी कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं.
शाहबाज शरीफ के पोस्ट का बना मजाक वहीं शाहबाज शरीफ ने इसे पाकिस्तान के लिए एक प्राउड मोमेंट बताते हुए इसे देश के विकास और कृषि क्षेत्र में एक क्रांति के तौर पर बताया. इसके बाद से इंडियन यूजर्स के अलावा पाकिस्तानी और अन्य देश के यूजर्स इस सैटेलाइट का मजाक बनाना शुरू कर दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












