
नई दिल्ली: 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, दो साल बाद मिली भक्तों को सौगात
AajTak
अमरनाथ यात्रा दो साल बाद 30 जून से शुरू होने जा रही है.
अमरनाथ यात्रा दो साल बाद 30 जून से शुरू होने जा रही है. जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि रविवार को श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की. 43 दिन की पवित्र तीर्थयात्रा 30 जून को सभी कोविड प्रोटोकॉल के साथ शुरू होगी और रक्षा बंधन के दिन परंपरा के अनुसार समाप्त होगी. हमने आगामी यात्रा पर भी विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











