
नंबर कम आए तो बैठाया था अलग क्लास में... छात्रा ने किया सुसाइड, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
केरल के पलक्कड़ में डोमनिक कॉन्वेंट स्कूल की नौवीं की छात्रा आशिर नंदा ने आत्महत्या कर ली थी. परिजनों ने स्कूल पर बच्ची के साथ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. छात्रा से कम अंक पर कक्षा बदलने और अपमानजनक पत्र लिखवाने की बात सामने आई है. छात्रों व अभिभावकों ने स्कूल के रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है.
केरल में पलक्कड़ के श्रीकृष्णपुरम में हाल में एक स्कूली छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी. डोमनिक कॉन्वेंट स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा के परिजनों ने आत्महत्या के बाद उसके स्कूल पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
मृतका की पहचान आशिर नंदा के रूप में हुई है. 23 जून को वह अपने घर पर मृत पाई गई. स्कूल आए छात्रों और अभिभावकों ने बच्चों के प्रति प्रबंधन के रवैये का विरोध किया. उसके परिवार ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा से पहले उससे एक पत्र लिखवाया था जिसमें कहा गया था कि अगर उसके अंक कम आए तो वह नौवीं से आठवीं कक्षा में वापस जाने के लिए तैयार रहे.
उसके परिवार ने कहा, 'वह वास्तव में बहुत परेशान होकर घर आई थी. एक इंटरनल परीक्षा आयोजित की गई थी और जब अंक कम आए, तो फेरबदल हुआ और उसे एक अलग कक्षा में बैठा दिया गया.'
इस बीच, स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वे उसे नीचा दिखाएंगे. उन्होंने कहा, हमने केवल इतना कहा था कि उसे फिर से परीक्षा देनी होगी. हम आमतौर पर ऐसा ही करते हैं. छात्रों और अभिभावकों ने छात्रों के प्रति स्कूल के रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सीपीआईएम की छात्र शाखा एसएफआई ने कहा कि वे स्कूल तक मार्च निकालेंगे. इस मामले पर चर्चा के लिए स्कूल में शिक्षकों, अभिभावकों और पुलिस के साथ बैठक हुई.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











