
नंदी बाबा और 'शिवलिंग' में 83 फीट की दूरी, दीवारों पर त्रिशूल... ज्ञानवापी के अंदर वीडियो में और क्या दिखा?
AajTak
ज्ञानवापी मामले में एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. वीडियो में शिवलिंग जैसी आकृति दिख रही है जिस पर हिंदू पक्ष ने दावा जताते हुए पूजा की अनुमति मांगी है वहीं मुस्लिम पक्ष का दावा है कि ये फव्वारा है. लेकिन सामने आए वीडियो में शिवलिंग की आकृति के अलावा दीवारों पर स्वास्तिक, त्रिशूल समेत अन्य कलाकृतियां भी मिली हैं जिसे देखकर दावा किया जा रहा है कि ये मंदिर था.
ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग का सच क्या है? ज्ञानवापी में तहखाने की हकीकत क्या है? ज्ञानवापी में वजूखाना का राज क्या है? ज्ञानवापी से जुड़े वीडियो अभी तक आप टुकड़ों में देखते रहे हैं. लेकिन अब आजतक के पास एक्सक्लूसिव वीडियो है जिसे कोर्ट ने हिंदू और मुस्लिम पक्षों को सौंपा है. ये वो वीडियो है जो सर्वे के दौरान बनाया गया था.
कमीशन की रिपोर्ट में जिन-जिन चीजों का दावा किया गया था, वो सभी बातें वीडियो में दिख रहा है. वीडियो में शिवलिंग के ऊपर सीमेंट रखा गया है जिसे टुकड़ों में काटा गया है. देखकर ऐसा लगता है, शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई. इसमें बीच से छेद करने की कोशिश की गई. हिंदू पक्ष का दावा है कि हमारे आराध्य देव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है.
सबसे पहले कमीशन की टीम अंदर पहुंची तो उसने पानी वाले हिस्से में से पानी निकलवाया. पानी कुछ कम हुआ तो शिवलिंग का कुछ हिस्सा दिखा. पानी और कम हुआ तो अंदर शिवलिंग जैसी आकृति दिखी जिसके बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ये शिवलिंग है और यहां हमें पूजा का अधिकार मिले. वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ये शिवलिंग नहीं फव्वारा है. फिलहाल मामला कोर्ट में है और मामले में लगातार सुनवाई हो रही है. फिलहाल, सर्वे से जुड़ा वीडियो आजतक के पास मौजूद है.
एक अन्य वीडियो में मस्जिद के अंदर त्रिशूल दिख रहा है. दीवारों पर त्रिशूल की आकृति देखते हुए कमीश्नर कहते हैं कि इसका वीडियो बनाओ. उधर, हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन जो वीडियो बनाए जाने के दौरान ज्ञानवापी परिसर में मौजूद थे, उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि ये साफ है कि जो आकृति दिख रही है, वो शिवलिंग है. उन्होंने कहा कि जिसने भी कभी हिंदू के रूप में पूजा की होगी, उसे पता चल जाएगा कि ये आकृति क्या है.
मुस्लिम पक्ष का दावा कि ये फव्वारा है, के जवाब में हरिशंकर जैन ने कहा कि ये फव्वारा कैसे हो सकता है, इसमें पानी कहां से आता है. मुस्लिम पक्ष के सारे दावे हवा-हवाई हैं. ये पाप को छिपाने की कोशिश की गई है. अंदर शिवलिंग जैसे दिख रही आकृति की ऊंचाई 58 सेंटीमीटर है, उन्होंने कहा कि अंदर करीब ढ़ाई इंच का सुराख भी मिला है जिसे देखकर पता चलता है कि शिवलिंग को खंडित करने की कोशिश की गई है.
शिवलिंग की आकृति के ठीक सामने हैं नंदी महाराज

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







