
नंदीग्राम: जहां लगी थी चोट वहीं अमित शाह पर गरजीं ममता, बोलीं- खेला अब अच्छे से होगा
AajTak
ममता बनर्जी ने बेहद कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि बाहर से गुंडे ला रहे हो. बिहार और यूपी से गुंडे ला रहे हो. हिंदू और मुसलमान कर रहे हो. कुछ दिन पहले तक तो तुम भी टोपी पहन कर घूमते थे. अब गेरुआ हो गए.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी रविवार को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं. यहां उन्होंने बिना नाम लिए शुभेंदु अधिकारी और उनके पिता पर निशाना साधा. ममता ने कहा कि बाप-बेटे की मदद के बिना नंदीग्राम आंदोलन के दौरान पुलिस नहीं घुस पाती. इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला. बता दें कि ममता ने नंदीग्राम के बिरुलिया में रविवार को वहीं रैली की जहां उनको हाल ही में चोट लगी थी. ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि उस दौरान (नंदीग्राम आंदोलन) जिन सीपीएम के लोगों ने हत्या की वो आज बीजेपी में शामिल होकर घूम रहे हैं. भवानीपुर से चुनाव लड़ती तो मुझे कुछ नहीं करना पड़ता. लेकिन मैं नंदीग्राम के लोगों के जमीन के आंदोलन को नमन करने के लिए यहां से खड़ी हुई हूं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









