
धौलपुर: हॉस्पिटल में 11 वेंटिलेटर लेकिन चलाने वाले डॉक्टर ही नहीं, कैसे होगा कोरोना मरीजों का इलाज
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों के उपचार के लिए बड़े-बड़े वायदे करते नजर आ रहे हैं लेकिन राजस्थान के धौलपुर जिले की हकीकत कुछ और ही है. जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के 270 पदों में से 115 पद खाली चल रहे हैं. अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों के उपचार के लिए बड़े-बड़े वायदे करते नजर आ रहे हैं लेकिन राजस्थान के धौलपुर जिले की हकीकत कुछ और ही है. जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के 270 पदों में से 115 पद खाली चल रहे हैं. अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड, बिस्तर और लाखों रुपये कीमत के उपकरणों की भरमार है लेकिन यहां पर मरीजों का इलाज करने के लिए चिकित्सकों की संख्या बहुत ही कम है. जिला अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के करीब 33 प्रतिशत पद खाली पड़े हुए हैं. हालात यह हैं कि सरकारी अस्पतालों में सिर्फ प्राथमिक उपचार ही किया जा रहा है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









