
धौलपुर के अरबपति ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपने बेटे को दिलाये सात फेरे
AajTak
अक्सर सामूहिक विवाह का नाम सुनते ही मन में ख्याल आता है कि यहां उन लोगों की शादी होती होगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या शादी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं. लेकिन आपको ये सुनकर जरूर आश्चर्य होगा कि कोई अरबपति व्यक्ति भी सामूहिक विवाह में अपने बेटे की शादी करवा सकता है. जिनको हर चीज आसानी से उपलब्ध है, पैसे की कोई कमी नहीं है जो अच्छे से अच्छे कार्यक्रम का खर्च उठाकर शादी कर सकते हैं, क्या वो सामूहिक विवाह में शादी करेंगे?
अक्सर सामूहिक विवाह का नाम सुनते ही मन में ख्याल आता है कि यहां उन लोगों की शादी होती होगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या शादी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं. लेकिन आपको ये सुनकर जरूर आश्चर्य होगा कि क्या कोई अरबपति व्यक्ति भी सामूहिक विवाह में अपने बेटे की शादी करवा सकता है. जिनको हर चीज आसानी से उपलब्ध है, पैसे की कोई कमी नहीं है जो अच्छे से अच्छे कार्यक्रम का खर्च उठाकर शादी कर सकते हैं, क्या वो सामूहिक विवाह में शादी करेंगे? लेकिन राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में ये आश्चर्यजनक वाकया देखने को मिला जहां कस्बे के अरबपति व्यक्ति विष्णु सिंघल ने अपने बेटे राहुल की शादी सर्व जातीय विवाह सम्मेलन में करवायी. सिर्फ इतना ही नहीं विवाह सम्मेलन में होने वाला पूरा खर्च भी विष्णु सिंघल ने ही उठाया. बाड़ी कस्बे के धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा सर्व जातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में 20 गरीब अनाथ निशक्तजन कन्याओं का विवाह पारंपरिक एवं मंत्र उच्चारण के साथ सम्पन्न कराया गया.
NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












