
धोखेबाज की छवि, अमीर पत्नी या... जीतते-जीतते क्यों ब्रिटेन में चुनाव हार गए भारतीय मूल के ऋषि सुनक?
AajTak
लिस ट्रस यूके की नई प्रधानमंत्री बन गई हैं. उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को चुनाव में हरा दिया है. कंजर्वेटिव पार्टी की नई नेता लिस ट्रस को चुनाव में 81 हजार 326 वोट मिले, जबकि ऋषि सुनक के खाते में सिर्फ 60 हजार 399 वोट आए. ऋषि सुनक पहले चुनाव में जीत के मजबूत दावेदार थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका असर फीका पड़ता चला गया. इसके पीछे कई कारण भी रहे.
लिस ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी. लिस ट्रस भारतीय मूल के मजबूत दावेदार ऋषि सुनक को पछाड़ते हुए कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुनी गईं. चुनाव में जीत हासिल करने वाली लिस ट्रस को 81 हजार 326 वोट मिले. जबकि ऋषि सुनकर को 60 हजार 399 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. ब्रिटेन में प्रधानमंत्री चुनाव के दौरान ऋषि सुनक सिर्फ यूके ही नहीं बल्कि भारत में चर्चाओं में बने रहे.
चुनाव में ऋषि सुनक की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही थी. लेकिन आखिरी समय में लिस ट्रस ने बाजी मार ली. प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए ऋषि सुनक की हार के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं.
चुनाव क्यों हारे ऋषि सुनक ? यूं तो चुनाव में जीत और हार के अलग-अलग फैक्टर होते हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषि सुनक के ऊपर उनकी ही कंजर्वेटिव पार्टी के नेताओं ने पीएम बोरिस जॉनसन को धोखा देने का आरोप लगाया था. इस वजह से सुनक की छवि को चुनाव में काफी नुकसान पहुंचा.
पार्टी के कुछ नेताओं का आरोप था कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गद्दी से उतारने के पीछे ऋषि सुनक की अहम भूमिका रही.
दरअसल, कई आरोप लगने के बाद पीएम बोरिस जॉनसन ने पद से इस्तीफा दे दिया था. जॉनसन से पहले उनकी सरकार के कई अहम लोग इस्तीफा दे चुके थे, जिनमें पहला नाम ऋषि सुनक ही था. बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ऐसी चर्चा होने लगी कि पीएम बोरिस के हाथ से सत्ता जाने के पीछे ऋषि सुनक की राजनीति थी.
वहीं ये चर्चा और जोर पकड़ गई जब बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के ठीक बाद ऋषि सुनक ने पार्टी नेता के पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकते हुए सोशल मीडिया पर 'रेडी फॉर ऋषि' कैंपेन शुरू कर दिया. जबकि लिस ट्रस ने चुनाव कैंपेन के दौरान खुद को बोरिस जॉनसन के वफादार के रूप में पेश किया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











