
धोखाधड़ी से सैकड़ों भारतीयों को दिलवाया अमेरिकी वीजा, गिरफ्तार हुआ भारतीय मूल का कारोबारी
AajTak
अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने वीजा धोखाधड़ी का जाल फैला रखा था जिसमें कई अमेरिकी पुलिस अधिकारी भी शामिल थे. व्यक्ति कारोबारी था जो भारतीयों को वीजा दिलाने के लिए अमेरिकी वीजा नियम के एक प्रावधान का इस्तेमाल करता था. इसके तहत वो वीजा का दावा करने वाले लोगों को अपराध पीड़ित बताता था.
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने भारतीय मूल के एक सबवे रेस्तरां मालिक को बड़े पैमाने पर इमिग्रेशन धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है. चंद्रकांत मलिक नाम के कारोबारी पर आरोप है कि उसने पुलिस को फर्जी पुलिस रिपोर्ट बनाने के लिए के लिए 5,000 डॉलर देकर सैकड़ों भारतीयों को अवैध रूप से वीजा दिलाने में मदद की.
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चंद्रकांत 'लाला' पटेल ने अमेरिका के लुइसियाना राज्य के तीन शहरों में पुलिस को पैसे दिए जिसके बाद धोखाधड़ी से लेकर सशस्त्र डकैती के मामले बनाए गए और फिर उन लोगों को पीड़ित के रूप में पेश कर उनके लिए वीजा का दावा किया गया.
अमेरिकी वीजा कानून में एक प्रावधान है जिसके तहत अपराध पीड़ितों को वीजा दिया जा सकता है. इस तरह के वीजा को 'यू वीजा' कहा जाता है. इसी प्रावधान के जरिए कारोबारी ने सैकड़ों भारतीयों को अवैध रूप से वीजा दिलाने में मदद की.
लुइसियाना के लाफायेट में संघीय ग्रैंड जूरी ने पटेल, एक मार्शल, अलेक्जेंडर वान हुक सहित कई अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र के आरोप तय किए. अमेरिका के कानूनी सिस्टम में, ग्रैंड जूरी नागरिकों से बना एक पैनल है जो यह तय करता है कि करता है कि क्या प्रथम दृष्टया आरोप लगाने का कोई मामला बनता है या नहीं.
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, पटेल ने खुद को भी किसी अपराध का पीड़ित बताकर वीजा हासिल किया था और फिर वो इसी टेक्निक के जरिए दूसरे भारतीयों को भी गैर-कानूनी तरीके से वीजा दिलवाने लगा. वो प्रत्येक व्यक्ति के लिए पुलिस अधिकारियों को 5,000 डॉलर देता था ताकि पुलिस अपराध का झूठा ब्योरा देकर व्यक्ति को पीड़ित दिखा सके. और इसी आधार पर वो अमेरिकी वीजा का दावा कर सके.
डॉक्यूमेंट्स में 25 लोगों की सूची दी गई है, जिनका अंतिम नाम पटेल है. आरोपों में कहा गया है कि पटेल और पुलिस अधिकारी जानते थे कि पीड़ित होकर वीजा का दावा करने वाले लोग किसी भी अपराध का शिकार नहीं थे.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





