
धुरंधर 2 ने दिया धोखा, टीजर देखकर फैन्स का दिल टूटा, बोले- अच्छा नहीं किया आदित्य धर
AajTak
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के टीजर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन मेकर्स ने पुराने सीन्स को दिखाकर उम्मीदों पर पानी फेर दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे धोखा बताया और ट्रोल करना शुरू कर दिया.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के टीजर को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. लेकिन ये क्या कर दिया मेकर्स ने... कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने टीजर के नाम पर ऑडियंस को ठग लिया. टीजर को लेकर फैंस में जो भी क्रेज था, वो इसे देखने के बाद खत्म हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि इंटरनेट पर धुरंधर 2 का ये टीजर आते के साथ ही ट्रोल होने लगा.
धुरंधर 2 के टीजर को देख पछताए फैंस ऐसा इसलिए क्योंकि टीजर में कुछ भी नया नहीं दिखा. कैसे हमजा ल्यारी पर राज करेगा. किन चुनौतियों का उसे सामना करना पड़ेगा. जसकीरत सिंह रंगी से वो कैसे हमजा बना.. इस कहानी की झलक फिल्म के पहले पार्ट में अंत में देखने को मिल गई थी. टीजर में दिखाए गए इन्हीं सीन्स पर धुरंधर का पहला पार्ट एंड किया गया था. अब टीजर के नाम पर हूबहू वही सीन्स देखकर ऑडियंस का माथा ठनक गया है.
टीजर वीडियो में कुछ नया नहीं है. सीन्स ही नहीं आखिर में दिखाया गया डायलॉग ''ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी'' भी पहले पार्ट में दिखा दिया गया था. टीजर देखकर यूजर्स मेकर्स से काफी नाराज हैं. लोगों की शिकायत है क्यों डायरेक्टर ने किसी नए किरदार, गाने, सीन्स को टीजर में रिवील किया है. जब ऐसा ही करना था तो क्यों टीजर को लेकर इतना बज बनाया गया.
सोशल मीडिया पर टीजर को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- चूना लगा दिया. किसी ने लिखा- हम टीजर में कुछ नया चाहते थे. ये सीन और सीक्वेंस तो हम फिल्म में देख चुके हैं. दूसरे ने लिखा- ये तो मूवी के एंड वाला मिड क्रेडिट उठाकर दिखा दिया गया है. शख्स ने कहा- ये तो हम पार्ट 1 में देख चुके थे. फिर से यही क्यों दिखा दिया. यूजर का कहना है इसे धुरंधर का पार्ट 2 टीजर नहीं बल्कि धुरंधर के पोस्ट क्रेडिट सीन्स कहना चाहिए. आदित्य धर से यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्यों आदित्य ने फैंस के साथ ऐसा गंदा प्रैंक किया है.
यहां देखें टीजर

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












