
'धुरंधर' के 26/11 सीन के बाद रो पड़े थे अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल, सेट पर क्यों छाया था मातम?
AajTak
धुरंधर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म में कई ऐसी सीन्स हैं, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है. अब आर माधवन ने बताया कि फिल्म के लिए आतंकी हमले वाले सीन को शूट करने के बाद अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल रो पड़े थे.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने ताबड़तोड़ कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर नया बार सेट कर दिया है. इस फिल्म को दुनियाभर के फैंस का बेशुमार प्यार मिला. फिल्म के गानों से लेकर इसकी स्टोरीलाइन, सेट, स्टार्स की दमदार एक्टिंग समेत हर चीज को फैंस की वाहवाही मिली. मगर धुरंधर में एक सीन ऐसा था, जिसे शूट करने के बाद अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल फूट- फूटकर रो पड़े थे. इस बात का खुलासा फिल्म के एक्टर आर माधवन ने किया है.
क्यों रोए थे अक्षय-अर्जुन?
सोनिया शिनॉय को दिए इंटरव्यू में आर. माधवन ने बताया कि फिल्म के लिए जब 26/11 के हमले के सीन को शूट किया गया था, तो धुरंधर के सेट पर काफी उदासी वाला माहौल बन गया था. दरअसल, फिल्म में अक्षय ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है और अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल बने हैं. फिल्म के एक सीन के लिए मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले को रीक्रिएट किया गया था.
सीन में दिखाया गया है कि 26/11 के आतंकी हमले के बाद अक्षय खन्ना (रहमान डकैत) और अर्जुन रामपाल (ISI मेजर इकबाल) जश्न मनाते हैं. मगर भारतीय होकर भारतीय लोगों पर हुए आतंकी हमले को शूट करते हुए ये दोनों स्टार्स टूट गए थे और सीन खत्म होते ही फूट-फूटकर रोने लगे थे. इस सीन ने उन्हें झकझोर दिया था.
इस बारे में बात करते हुए आर माधवन बोले- जब एक्टर्स ये सीन परफॉर्म कर रहे थे, जिसमें वे बॉम्बे पर हुए हमले का जश्न मना रहे थे, क्योंकि वो भारतीय कलाकार थे, मगर पाकिस्तानी किरदारों की भूमिका निभा रहे थे. वो सीन खत्म होने के बाद जो रोए हैं ना सब, फूटकर रोए हैं.
'वो सीन खत्म होने के बाद, वो पूरी तरह टूट गए थे. वो फूट-फूटकर रोने लगे थे. यह उनके लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं थी, उन्होंने उन परिस्थितियों को जिया था. उन्होंने ऐसे रियल इंसीडेंट्स देखे थे. उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई थीं. तभी मुझे एहसास हुआ कि यह एक बहुत ही खास फिल्म है.' आर माधवन ने कहा कि उस पल ने फिल्मों के प्रति उनकी सोच बदल दी. उन्हें एहसास हुआ कि अच्छे कंटेंट में कितनी ताकत होती है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











