
धार्मिक समागम, महिला जासूस और साजिश... दलाई लामा के खिलाफ चीन के खौफनाक षड़यंत्र का खुलासा
AajTak
बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार में हैं. बिहार के बोध गया में दलाई लामा का तीन दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम 29 दिसंबर से ही शुरू हुआ है. वहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं. मगर इसी दौरान चीन की एक बड़ी खतरनाक साजिश का भंडाफोड़ हुआ है.
भारत के खिलाफ चीन घुसपैठ की कई नाकाम कोशिशें कर चुका है. अपने नापाक मकसद में नाकाम होने के बाद अब चीन की नई साजिश का खुलासा हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि चीन ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी के लिए एक महिला को भेजा है, जो इन दिनों हिंदुस्तान में है. आशंका थी कि ये महिला श्रद्धालुओं के बीच रहकर दलाई लामा की जासूसी कर सकती है. मगर इससे पहले ही बिहार पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले पुलिस ने उस महिला का स्केच भी जारी किया था.
संदिग्ध चीनी महिला हिरासत में बिहार पुलिस ने जिस संदिग्ध महिला का स्केच जारी किया था, वो कानून के शिकंजे में आ गई. बोधगया पुलिस ने उस संदिग्ध चीनी जासूस महिला को बोधगया के कालचक्र ग्राउंड के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है. उसी जगह पर दलाई लामा हर रोजाना प्रवचन देने आते हैं. बिहार पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध चीनी महिला का नाम सॉन्ग शियाओलन (Song Xiaolan) है.
पहले भी भारत आई थी संदिग्ध महिला सूत्रों का कहना है कि चीनी महिला 2019 में भी भारत आई थी. लेकिन बाद में वह चीन लौट गई थी. इसके बाद वह दोबारा भारत आई और फिर नेपाल चली गईं. वह नेपाल में कुछ दिन बिताने के बाद बोधगाय पहुंची थी. गया सिटी पुलिस के एसपी अशोक प्रसाद अब संदिग्ध महिला से पूछताछ कर रहे हैं. इस महिला को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था.
बोधगया में दलाईलामा का कार्यक्रम तिब्बतियों के धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार में हैं. बिहार के बोध गया में दलाई लामा का तीन दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम 29 दिसंबर से ही शुरू हुआ है. देश विदेश से लाखों श्रद्धालु दलाई लामा के इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने बोध गया पहुंचे हैं. लेकिन श्रद्धा, समर्पण और विश्वास के इस समागम में चीन की एक बड़ी खतरनाक साजिश का भंडाफोड़ हुआ है.
पुलिस ने जारी किया था स्केच इस साजिश के पीछे जिस महिला को लेकर खुलासा हुआ है, उसका चेहरा बिहार पुलिस ने पोस्टर की शक्ल में जारी किया था. बिहार पुलिस के मुताबिक दलाई लामा को नुकसान पहुंचाने वाली जिस महिला की तलाश सिक्योरिटी एजेंसियों की थी, उसका स्केच जारी किया गया था. पुलिस ने इस स्केच के हवाले से हाई अलर्ट जारी किया था कि ये महिला श्रद्धालुओं की भीड़ में दलाई लामा के आस-पास पहुंच सकती है.
बिहार पुलिस ऐसी किसी भी साजिश को लेकर हाई अलर्ट पर थी. पुलिस उस महिला की तलाश में थी. क्योंकि पुलिस को पूरी आशंका थी कि वो बिहार में मौजूद हो सकती है. देश की सुरक्षा एजेंसियों की नजर भी इस चाइनीज महिला पर थी. उसका ब्योरा भारत के रिकॉर्ड में कुछ ऐसा है-

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











