
धार्मिक मेले में श्रद्धालुओं को परोसी थूक कर बनाई रोटी, 2 गिरफ्तार
AajTak
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक स्टॉल पर रोटियों पर थूक कर बनाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार ये रोटियां धार्मिक मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को परोसी जा रही थीं.
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक स्टॉल पर रोटियों पर थूक कर बनाने का मामला सामने आया है. फिलहाल स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया और मामले में पूछताछ कर रही है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने रविवार को बताया कि बागेश्वर में चल रहे उत्तरायण मेले में लगाए गए एक फूड स्टॉल पर रोटियों पर थूकने के आरोप में उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि सोशल मीडिया पर नुमाइश खेत मैदान में इस कृत्य को कैद करने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें: UP: ढाबे में थूककर रोटी बना रहा था युवक, Video वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रद्धालुओं को परोसी जा रही थी रोटी
आरोपियों की पहचान आमिर (30) और फिरासत (25) के रूप में हुई है, जिन्हें अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि बागेश्वर में उत्तरायण मेले में स्नान करने आए श्रद्धालुओं को परोसी जा रही रोटियों पर थूकने वाले दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इसकी पुष्टि हुई. बागेश्वर के जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगई ने बताया कि घटना 17 जनवरी को हुई थी.
जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना को देखते हुए हमने तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि जिस दुकान में घटना हुई, उसे बंद करा दिया गया है. बागेश्वर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि दोनों के खिलाफ सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.








