
धर्म परिवर्तन का दबाव और कोई सुनवाई नहीं... पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार की दर्द भरी दास्तां
AajTak
पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं का पलायन जारी है. वहां से आकर लोग भारत में शरण ले रहे हैं. ऐसा ही एक परिवार देश की राजधानी में रहा है, जो पाकिस्तान से आया है. परिवार ने पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों की दर्दभरी दास्तां बयां की है. कहा कि उन पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया जाता था. पढ़ाई के नाम पर सिर्फ उर्दू सिखाई जाती थी.
पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान से हिंदुओं का भारत आना बढ़ा है. खास करके वो पाकिस्तानी हिंदू जो पाकिस्तान में बहुत प्रताड़ित किए जा रहे थे. मई महीने में एक पाकिस्तानी हिंदू परिवार भारत पहुंचा. 58 साल के लादों भगत परिवार के साथ पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहते थे. वहां वो भजन गाने का काम करते थे. इस वजह से उनका रहना काफी मुश्किल हो गया था. परिवार की सुरक्षा को देखते हुए वो परिवार के 35 लोगों के साथ भारत आए. अब दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहते हैं.
'धर्म परिवर्तन का बनाया जाता है दबाव '
लादो बताते हैं, "वहां अक्सर उनके और उनके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था. अक्सर उन्हें मुसलमान बनने को कहा जाता था. हिंदू मजदूरों से काम करवाने के बाद भी उन्हें मजदूरी नहीं दी जाती थी. पाकिस्तानी पुलिस भी हिंदुओं की कोई सुनवाई नहीं करती है.
'लड़कियों की स्थित काफी चिंताजनक'
पाकिस्तान से भारत आई संगीता कहती है, "बचपन से ही वो सिंगर बनना चाहती है. मगर, पाकिस्तान में संगीत सीख पाना बहुत मुश्किल था. वहां लड़कियों को घर से अकेले बाहर जाने नहीं दिया जाता है. पढ़ाई के नाम पर भी वहां पर सिर्फ उर्दू सिखाई जाती है".
'ऐसी पॉलिसी बनाए सरकार'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







