
धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़की से की थी शादी, 10 साल बाद परिवार ने कर दिया घर से बेदखल
AajTak
जाति और धर्म के बंधन तोड़कर युवक ने धर्म बदलकर हिंदू लड़की से शादी तो कर ली, लेकिन 10 साल बाद पूरा परिवार उसके खिलाफ खड़ा हो गया है. अब पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. ऐसा न करने पर पूरे परिवार को घर से बेदखल कर दिया गया है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्यार के चलते युवक ने धर्म बदलकर हिंदू लड़की से शादी तो कर ली, लेकिन अब उसके जीवन में बवाल मचा हुआ है. पत्नी और बच्चों के साथ वह सड़क पर आ गया है. पत्नी का आरोप है कि ससुरालीजन चाहते हैं, कि वह अपना धर्म बदल ले, लेकिन जब उसके हिंदू रीति रिवाजों से पति को परेशानी नहीं है, तो वो भी किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है. बस इसी बात का गुस्सा ससुरालीजन पति और उसके बच्चों पर निकाल रहे हैं. दरअसल ग्वालियर की रहने वाली मधु बाथम ने करीब 10 साल पहले बिट्टू खान से विवाह किया था. उनकी तीन संतानें हैं. मधु ने बताया कि पति को उसके हिंदू धर्म से कोई परेशानी नहीं है. लेकिन ससुराल के लोग चाहते हैं कि वह अपना धर्म बदल दे. मधु का आरोप है कि जेठ टीटू खान, जेठानी रेशमा, दूसरा जेठ भैये खान, उसकी पत्नी साइना खान, सास अनीशा बेगम, देवर गोली, ननद रीना, ननदोई नदीम व छोटी ननद निशा खान बीते सालों से लगातार धर्म बदलने के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







