
धर्मेंद्र के स्विमिंग पूल वाले विडियो का गांव के छोरे ने अनोखे तरीके से दिया जवाब, विडियो देखकर हो जाएंगे लोटपोट
Zee News
धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वह स्विमिंग पूल में नहाते हुए नजर आ रहे थे. इसके जवाब में हरिंदर उभी नाम के एक फैन ने देशी स्वीमिंग पूल बना दिया.
नई दिल्लीः गर्मी से निजात पाने के लिए लोग क्या नहीं करते हैं ? पैसे वाले लोग गर्मी से राहत पाने के लिए स्वीमिंग पुल में भी नहाते हैं, लेकिन जिनकी पहुंच स्वीमिंग पुल, नदी और तालाब तक न हो, वह क्या करेंगे. अभी हाल ही में बॉलीवुड के गुज़रे ज़माने के अदाकार धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वह स्विमिंग पूल में नहाते हुए नजर आ रहे थे. इस वीडियो पर उनके फैंस की तरफ से ढ़ेर सारे कमेंट्स आए हैं. 85 साल में भी धर्मेंद के इस तरह से एक्टिव रहने पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं हरिंदर उभी नाम के एक फैन ने उनके वीडियो का बहुत ही मजेदार तरीके से जवाब दिया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ट्रैक्टर पर बने स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं. हरिंदर के इस वीडियो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. Dharam Ji Ajj Kal Pinda Vich ehe Desi swimming pool v bohat dekhan nu milde ne. Friends, with his blessings and your good wishes ...I have started water aerobics along with Yoga and light exercise . Health is his great blessing to keep going. Be happy healthy and strong — Harinder Ubhi (@ubhi_harinder)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








