
धर्मांतरण कानून के तहत UP में पहली सजा...नर्सरी मालिक की बेटी को ले भागा था अफजल, अब 5 साल की जेल
AajTak
UP News: धर्मांतरण कानून के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग थानों में हुए दर्ज मुकदमों की सुनवाई का अमरोहा में पहला मामला है, जहां अदालत ने इतने कम समय में दोषी को सजा सुनाई है. शातिर अफजल ने अरमान कोहली बनकर महज एक महीने में ही युवती को अपने घर से भागने पर मजबूर कर दिया था.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में धर्मांतरण के मामले में पोक्सो एक्ट अदालत ने आरोपी को महज 17 महीने में 5 साल की सजा सुनाई है. साथ ही 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. फिलहाल पीड़ित परिवार अदालत के निर्णय से खुश है.
गजरौला थाना इलाके में एक नर्सरी पर पहुंचा अफजल अपनी पहचान और नाम छिपाकर खुद को हिंदू बताता था. आरोपी ने किसी तरह नर्सरी मालिक की बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया था और चैटिंग करने लगा, जिसके बाद लड़की को शादी का झांसा देकर ले भागा. शातिर अफजल ने अरमान कोहली बनकर महज एक महीने में ही युवती को अपने घर से भागने पर मजबूर कर दिया था.
पुलिस ने इस पूरे मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को नई दिल्ली के उस्मानपुर थाना इलाके से बरामद कर लिया. इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां आरोपी को जेल भेज दिया गया. उसके बाद पोक्सो एक्ट में पूरे मामले की सुनवाई होने लगी.
अदालत ने महज 17 महीने के भीतर ही आरोपी अफजल को धर्म छिपाकर और नाम छिपाकर खुद को हिंदू बताकर लव जेहाद के मामले में 5 साल की सजा सुनाई. इसके अलावा ₹40000 का जुमाना भी ठोका. फिलहाल पीड़ित परिवार आरोपी को सुनाई गई सजा से खुश है.
बता दें कि अमरोहा की अदालतों में पहले भी इस तरह के मामलों में महज 6 दिन में ही त्वरित सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सजा सुनाई है, लेकिन धर्मांतरण कानून के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग थानों में हुए दर्ज मुकदमों की सुनवाई का यह पहला मामला है, जहां इतने कम समय में जल्द सजा सुनाई गई है.
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सरकार के उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 कानून के तहत कार्यवाही की गई है. इस कानून में धर्म छिपाकर शादी करने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है. इसके अलावा 15000 से 50000 रुपये तक का जुर्माना हो लगाया जा सकता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











