
धर्मस्थल कांड में नया मोड़... कोर्ट में पलट गया गवाह, आखिर किसके इशारे पर रची गई रेप-मर्डर की कहानी?
AajTak
धर्मस्थल कांड में मुख्य शिकायतकर्ता चिन्नैया ने अदालत के सामने स्वीकार कर लिया कि उसने जो भी सनसनीखेज आरोप लगाए थे, वो सब झूठे थे. बलात्कार, हत्या और दफनाने जैसी घटनाओं की कहानियां उसने दूसरों के इशारे पर गढ़ी थीं. इस कबूलनामे ने जांच की दिशा पूरी तरह बदल दी है.
कर्नाटक के मंगलुरु के बहुचर्चित धर्मस्थल कांड में शनिवार देर शाम एक हैरतअंगेज मोड़ सामने आया. इस मामले का शिकायतकर्ता चिन्नैया अदालत में पूरी तरह पलट गया. उसने बेलथांगडी स्थित अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश और न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत में दर्ज कराए अपने बयान में स्वीकार किया कि उसने झूठे आरोप लगाए थे. बलात्कार, हत्या और शव दफनाने जैसी कहानियां उसने गढ़ी थीं.
अदालत में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत शिकायतकर्ता चिन्नैया का बयान दर्ज किया गया. वर्तमान में वह शिवमोग्गा जेल में बंद है. उसे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह अदालत लाया गया. उसकी पेशी कड़ी सुरक्षा और गोपनीयता के माहौल में हुई. इस केस की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उसे पहले ही झूठी गवाही देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था.
चिन्नैया पर आरोप था कि उसने 11 जुलाई को अदालत की कार्यवाही के दौरान कई झूठे दावे किए थे. इनमें धर्मस्थल में दो दशक के दौरान हुए बलात्कार, हत्याएं और शवों को दफनाने जैसी गंभीर बातें शामिल थीं. लेकिन शनिवार को दिए गए स्वैच्छिक बयान में उसने मान लिया कि उसकी पिछली गवाही पूरी तरह झूठी थी. उसने अदालत को बताया कि यह सब बयान उसने कुछ व्यक्तियों के इशारे पर दिया था.
हालांकि, तकनीकी कारणों से पुलिस उन व्यक्तियों के नाम फिलहाल उजागर नहीं कर सकी. अदालत में चिन्नैया ने यह भी खुलासा किया कि 11 जुलाई को उसने जो खोपड़ी सबूत के तौर पर पेश की थी, वह दरअसल सौजन्या के चाचा विट्ठल गौड़ा ने उसे सौंपी थी. यह तथ्य जांच एजेंसियों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि अब तक खोपड़ी और नरकंकाल को इस केस का सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा था.
एसआईटी अब इस पूरे मामले की नई दिशा में पड़ताल कर रही है. चिन्नैया की स्वीकारोक्ति के बाद जांच का दायरा और गहराई दोनों बढ़ गए हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह बयान न केवल धर्मस्थल केस बल्कि उससे जुड़े तमाम दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है. धर्मस्थल का यह विवाद लंबे समय से सुर्खियों में रहा है. लेकिन अब मुख्य गवाह का पलटना इस केस की विश्वसनीयता पर गहरी चोट है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










