
धर्मदंड के साथ ताजमहल में एंट्री से रोके गए तो भड़क गए संत! देखें क्या कहा
AajTak
लाउडस्पीकर विवाद में यूपी फिलहाल शांत है. लेकिन एक बड़े विवाद की पृष्ठभूमि तैयारी हो रही है. अयोध्या पीठाधीश्वर के जगत गुरु परमहंस आचार्य का आरोप है कि भगवा वस्त्र पहनने और धर्म दंड रखने की वजह से उन्हें ताजमहल में प्रवेश करने नहीं दिया गया. उनका कहना है कि वो पांच मई को फिर आगरा जाएंगे और इस बार प्रवेश नहीं मिला तो आमरण अनशन करेंगे. अगले दिन परमहंस को धर्मदंड के साथ एंट्री न मिलने पर सुरक्षाबलों का पुतला जलाने की कोशिश हुई और ताजमहल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखने की अर्जी दी गयी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











