
धरती के अंदर 32 हजार फीट गहरा होल बना रहा है चीन, लेकिन क्यों?
AajTak
सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, चीन के वैज्ञानिक पृथ्वी में 32,808 फीट गहरा छेद कर रहे हैं. पृथ्वी पर अब तक का सबसे गहरा मानव निर्मित छेद रूसी कोला सुपरडीप बोरहोल है. इसकी गहराई 12,262 मीटर यानी 40,230 फीट है.
चीन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन के वैज्ञानिक पृथ्वी की आंतरिक परत (Crust) में 10 हजार मीटर यानी 32,808 फीट गहरा छेद कर रहा है. वैज्ञानिक यह छेद चीन के शिनजियांग प्रांत में कर रहे हैं. शिनजियांग तेल समृद्ध क्षेत्र माना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, पतला शाफ्ट 10 से अधिक महाद्वीपीय या चट्टानी परतों को छेद करते हुए पृथ्वी की क्रस्ट में क्रेटेसियस सिस्टम तक पहुंचेगा.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैज्ञानिक जिस अर्थ क्रस्ट तक छेद कर रहे हैं. उस अर्थ क्रस्ट में पाए जाने वाले चट्टान की उम्र लगभग 145 मिलियन वर्ष है. चट्टान की उम्र की गणना रॉक डेटिंग की मदद से की गई है.
पृथ्वी पर अब तक का सबसे गहरा मानव निर्मित छेद रूसी कोला सुपरडीप बोरहोल है. इसकी गहराई 12,262 मीटर यानी 40,230 फीट है. 20 साल की ड्रिलिंग के बाद 1989 में कोला सुपरडीप बोरहोल बना था.
क्यों कर रहा है छेद?
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के वैज्ञानिक मंगलवार से पृथ्वी में छेद करना शुरू कर चुके हैं. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश चीन इस छेद की मदद से सतह के ऊपर और नीचे की नई सीमाओं की खोज कर रहा है. मंगलवार की सुबह ही चीन ने पहली बार किसी नागरिक को अंतरिक्ष में भेजा है. चीनी अंतरिक्ष यात्री को गोबी राजस्थान से अंतरिक्ष में भेजा गया है.
इस छेद को करने में आने वाली समस्याओं पर टिप्पणी करते हुए चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के एक वैज्ञानिक सन जिनशेंग ने कहा है कि ड्रिलिंग प्रोजेक्ट में आने वाली समस्याओं की तुलना दो पतले स्टील के केबल पर चलने वाले बड़े ट्रक से की जा सकती है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











