
धमाके से फिर दहला काबुल, रूसी दूतावास पर आत्मघाती हमला, 2 रशियन डिप्लोमेट्स सहित 25 की मौत
AajTak
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर धमाका हुआ है. ब्लास्ट इस बार रूस के दूतावास के पास हुआ है, जिसमें 2 रूसी राजदूत सहित 25 लोगों की मौत हो गई है.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर धमाके से दहल गई है. ब्लास्ट इस बार रूस के दूतावास के पास हुआ है, जिसमें 2 रूसी राजदूत सहित 25 लोगों की मौत हो गई है. धमाका काबुल शहर के दारुल अमन इलाके में हुआ. इस इलाके में ही रूसी दूतावास है.
लोकल मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका रूसी दूतावास के गेट के सामने हुआ. इसे एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि दूतावास के बाहर तैनात तालिबान के सुरक्षा गार्ड्स ने हमलावर को पहचान लिया था. उन्होंने उसे गोली भी मारी. लेकिन अचानक ब्लास्ट हो गया.
तालिबान के लोकल पुलिस प्रमुख मावलवी साबिर के मुताबिक सुसाइड बॉम्बर को टारगेट तक पहुंचने से पहले ही खत्म कर दिया गया.
बता दें कि रूस उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिसने तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद भी काबुल में अपने दूतावास का संचालन जारी रखा है. हालांकि मॉस्को ने आधिकारिक तौर पर तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं दी है.
समाचार एजेंसी के मुताबिक रूस के विदेश मंत्रालय ने काबुल में अपने दूतावास के पास हुए विस्फोट में दो कर्मचारियों के मारे जाने की बात स्वीकार कर ली है.
तालिबान सरकार आने के बाद से अफगानिस्तान में धमाके रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरांत प्रांत में 2 सितंबर को एक भीड़भाड़ वाली मस्जिद में विस्फोट हुआ था, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में मस्जिद के मौलवी मौलाना मुजीब उर रहमान अंसारी भी शामिल थे. इस हमले में 200 लोगों घायल हो गए थे.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








