
धक्कामुक्की पर कांग्रेस VS बीजेपी, राहुल का दावा- हमारा रास्ता रोका, शिवराज बोले- वो जानबूझकर बीच में आए
AajTak
संसद में 'धक्कामुक्की' कांड को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है. एक ओर जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचल दि, आसन की मर्यादा को पैरों तले कुचला गया है, वहीं राहुल गांधी ने कहा कि हम आज संसद जा रहे थे, संसद की सीढ़ियों पर बीजेपी के सांसद डंडे लेकर खड़े थे और हमें अंदर नहीं जाने दे रहे थे.
संसद में 'धक्कामुक्की' कांड को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. राहुल गांधी पर बीजेपी ने अपने सांसदों को धक्का देने का आरोप लगाया है, जिसमें दो सांसद (प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत) जख्मी हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप है कि बीजेपी सांसदों ने उन्हें धक्का दिया. धक्का कांड के बाद कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
बीजेपी के सांसद हमें सदन में नहीं जाने दे रहे थे: राहुल
सबसे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संसद में बीजेपी ने अडानी के मामले पर चर्चा को रोकने की कोशिश की. बीजेपी शुरू से इस पर ध्यान भटका रही थी. इसके बाद गृहमंत्री का आंबेडकर को लेकर बयान आया. बीजेपी की सोच आंबेडकर विरोधी है. आज फिर बीजेपी ने नया डिस्ट्रैक्शन किया. हम आज संसद जा रहे थे, संसद की सीढ़ियों पर बीजेपी के सांसद डंडे लेकर खड़े थे और हमें अंदर नहीं जाने दे रहे थे. हम शांति से संसद जा रहे थे. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री का इस्तीफा होना चाहिए. साथ ही वह आंबेडकर के अपमान पर माफी भी मांगें.'राहुल गांधी जानबूझकर हमारे विरोध प्रदर्शन में घुसे'
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के ठीक बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने अभी मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को सुना, मुझे लगा कि वे माफ़ी मांगेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, मुझे नहीं पता कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की? शिवराज सिंह ने कहा कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि आज संसद में क्या हुआ? जब आज भाजपा सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तो राहुल गांधी वहां पहुंचे, सुरक्षा अधिकारियों ने राहुल गांधी से कोई दूसरा रास्ता अपनाने का अनुरोध किया, लेकिन राहुल गांधी जानबूझकर हमारे विरोध प्रदर्शन में घुस गए.
राहुल गांधी ने हमारे सांसदों के साथ दुर्व्यवहार कियाः शिवराज शिवराज सिंह ने कहा कि वहां पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने हमारे सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, इस दौरान प्रताप सारंगी (बीजेपी सांसद) गंभीर रूप से घायल हो गए, वे आईसीयू में हैं. उनका अभी भी इलाज चल रहा है. क्या कांग्रेस के नेता अब यही करेंगे? हमारी राज्यसभा सांसद ने भी राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या यही भारत की संस्कृति है? क्या इस तरह से व्यवहार करना चाहिए?
'कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचल दिया'

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









