
द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा, रक्षा और टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर जोर... PM मोदी और जेडी वेंस के बीच इन मुद्दों पर हुई बात
AajTak
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य व्यापार और टैरिफ संबंधों को सशक्त बनाना है. प्रधानमंत्री आवास में सोमवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी और जेडी वेंस की मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिन के दौरे पर भारत आए हैं. सोमवार शाम उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई. ये मुलाकात भारत-अमेरिका के बीच व्यापार और टैरिफ को लेकर काफी अहम मानी जा रही है. जिस वक्त अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बना हुआ है, उस वक्त जेडी वेंस का ये दौरा वैश्विक माहौल में भारत की अहमियत को दिखाता है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसी साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत दौरे पर आ सकते हैं. जेडी वेंस का ये दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि उपराष्ट्रपति बनने के बाद वो जिन देशों में भी गए वहां अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहे. फ्रांस दौरे पर उन्होंने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी थी, जबकि जर्मनी दौरे पर उन्होंने कहा कि यूरोप को सबसे बड़ा खतरा अंदर से है. ग्रीनलैंड को तो उन्होंने अमेरिका में शामिल होने का ऑफर दे दिया था.
प्रधानमंत्री मोदी और जेडी वेंस के बीच क्या हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री ने किया डिनर होस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार के लिए डिन्नर होस्ट किया. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन पात्रा से भी मुलाकात की.
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद क्या बोले जेडी वेंस? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया. जेडी वेंस ने लिखा, 'वह एक महान नेता हैं और वह मेरे परिवार के प्रति अविश्वसनीय रूप से दयालु थे. मैं दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करने के लिए उत्सुक हूं'.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







