
'द्वारिका' से शहरों का विकास और 'यशोदा' योजना से बच्चों का पोषण; MP के बजट में दिखा CM मोहन का 'कृष्ण प्रेम'
AajTak
मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किया गया बजट 2026-27 राज्य के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटने का एक बड़ा दस्तावेज़ बनकर उभरा है. इस बजट में योजनाओं के नामकरण से लेकर उनके क्रियान्वयन तक, मुख्यमंत्री मोहन यादव के 'कृष्ण विजन' की स्पष्ट छाप देखने को मिल रही है.
मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश होते ही यह साफ हो गया कि सरकार ने इस बार ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक प्रतीकों के संगम पर खासा ध्यान दिया है. वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा के बजट भाषण में योजनाओं के नाम से लेकर उनके विजन तक, मुख्यमंत्री मोहन यादव का कृष्ण प्रेम साफ तौर पर नजर आया.
द्वारिका योजना शहरी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने ‘द्वारिका योजना’ की घोषणा की है. अगले तीन साल में इस योजना पर 5 हज़ार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके तहत शहरों में आवास निर्माण, सड़कों की मरम्मत, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और नगरीय निकायों की संरचना को मजबूत करने जैसे काम किए जाएंगे. सरकार का दावा है कि इससे तेजी से बढ़ते शहरीकरण को व्यवस्थित दिशा मिलेगी।
यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना ‘यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना’ के लिए बजट में 700 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है. योजना के तहत आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को टेट्रा पैक में दूध वितरित किया जाएगा. सरकार ने आगामी वित्त वर्ष में 80 लाख छात्रों तक दूध पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.
बजट भाषण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जैसे मां यशोदा ने कृष्ण को दूध-माखन खिलाकर सशक्त बनाया, वैसे ही प्रदेश के बच्चे भी पोषण पाकर मजबूत बनें, सरकार की यही मंशा है.
पिछले साल शुरू हुई थी ‘मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना’ बता दें कि मध्यप्रदेश में पिछले साल से ‘मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना’ भी लागू है. इस योजना के तहत हर जिले में कम से कम 2000 की आबादी और 500 गौवंश वाले एक गांव का चयन कर उसे आत्मनिर्भर मॉडल गांव के रूप में विकसित किए जाने का लक्ष्य है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







