
द्रविड़ बोले- हमारे जमाने में दौरे पर गए सभी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता था
AajTak
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के निदेशक राहुल द्रविड़ ने कहा कि जब वह भारत की अंडर-19 और 'ए' स्तर की टीमों के कोच थे तो उन्होंने सुनिश्चित किया था कि दौरे पर गए प्रत्येक खिलाड़ी को मैच खेलने का मौका मिले, जबकि उनके जमाने में ऐसा नहीं होता था.
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के निदेशक राहुल द्रविड़ ने कहा कि जब वह भारत की अंडर-19 और 'ए' स्तर की टीमों के कोच थे तो उन्होंने सुनिश्चित किया था कि दौरे पर गए प्रत्येक खिलाड़ी को मैच खेलने का मौका मिले, जबकि उनके जमाने में ऐसा नहीं होता था. भारत की युवा प्रतिभाओं को तराशने का श्रेय द्रविड़ को जाता है. वह अब अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारत की सीमित ओवरों की टीम के कोच होंगे. इस टीम की अगुआई शिखर धवन करेंगे.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












