
दो हिस्सों में टूट गया प्लेन, कई मीटर दूर तक बिखरी थीं लाशें... अजरबैजान क्रैश के बाद ऐसा था खौफनाक मंजर- VIDEO
AajTak
कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का विमान पक्षी की टक्कर के बाद क्रैश हो गया, जिसमें 42 लोग मारे गए. विमान ने करीब एक घंटे तक लैंडिंग की कोशिश की लेकिन पायलट इसमें विफल रहे. इस बीच जीपीएस में गड़बड़ी की बात भी सामने आ रही है, लेकिन अभी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. खासकर ग्रोज्नी के पास जीपीएस जैमिंग का संदेह है.
कजाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. इसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं. अजरबैजान एयरलाइंस की विमान बाकू से रूस के चेचन्या जा रही थी, जब रास्ते में विमान से एक पक्षी की टक्कर हो गई और फिर बड़ा हादसा हो गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह विमान सीधा रनवे से जाकर टकराता है और आग लग जाती है. इसके बाद मानो घटनास्थल पर कयामत आ गई हो. रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई की और उन्होंने घायल यात्रियों और शवों को विमान से निकालते नजर आए.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान रनवे से टकराने के बाद दो हिस्सों में बंट गया. घटनास्थल की भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें रेस्क्यू टीम के लोग विमान के मलबे से घायल लोगों और यात्रियों के शवों को निकालते नजर आ रहे हैं. हादसे के बाद काफी दूर तक यात्रियों के शव बिखड़ गए. घायलों को देखा जा सकता है कि वे मदद के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कजाकिस्तान में बड़ा हादसा, अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश, 42 की मौत
हादसे के पहले वीडियो में देखा जा सकता है जैसे कि विमान हवा में ही मानो गोते लगा रहा हो. इसके कुछ देर बाद ही विमान सीधे रनवे से टकराई और आग लग गई और 42 यात्रियों की जान चली गई.
ढाई घंटे में हवा में रहा विमान
अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट एम्ब्रेयर E190AR ने बाकू एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार 6.28 बजे उड़ान भरा था, और 57 मिनट की उड़ान के बाद इसे चेचन्या के ग्रोन्जी एयरपोर्ट पर लैंड करना था. हालांकि, उड़ान के कुछ देर बाद ही इसकी टक्कर पक्षी से हो गई. विमान 2.33 घंटे हवा में रहा. फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइटरडार24 की मानें तो पायलट ने कमोबेश एक घंटे तक विमान को ऊंचाई पर ले जाने कोशिश की.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









