
'दो हजार में बॉडी मसाज और एक्स्ट्रा चार्ज में स्पेशल सर्विस...' आनंद विहार के स्पा सेंटर से 8 लड़कियां और 6 लड़के गिरफ्तार
AajTak
नई दिल्ली के आनंद विहार इलाके में चल रहे एक स्पा सेंटर में नकली ग्राहक बन कर पुलिस पहुंची. जहां उसे 2,000 रुपये में मसाज की पेशकश की गई. पीयूष (स्पा सेंटर का मैजेनर) ने अतिरिक्त 2,000 रुपये लेकर 'स्पेशल सर्विस' देने की पेशकश की. जिसके बाद नकली ग्राहक ने सेंटर के बाहर खड़े अपने साथियों को इशारा किया और पुलिस टीम ने अंदर घुसकर छापेमारी कर दी.
दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने यहां से 8 लड़कियों और 6 लड़कों को गिरफ्तार भी किया है.
न्यूज एजेंसी को शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत गौतम ने बताया कि कई लोगों ने इस बारे में शिकायत की थी कि यहां गलत काम हो रहा है. सटीक सूचना मिलने के बाद नकली ग्राहक को स्पा सेंटर में भेजा गया. जहां उसे 2,000 रुपये में मसाज की पेशकश की गई. बातचीत के दौरान, पीयूष (स्पा सेंटर का मैजेनर) ने अतिरिक्त 2,000 रुपये लेकर 'स्पेशल सर्विस' देने की पेशकश की. जिसके बाद नकली ग्राहक ने सेंटर के बाहर खड़े अपने साथियों को इशारा किया और पुलिस टीम ने अंदर घुसकर छापेमारी कर दी.
गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को जब्त सामान के साथ आगे की जांच के लिए आनंद विहार थाने को सौंप दिया गया है. उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. डीसीपी ने बताया कि यह स्पा इमरान नामक व्यक्ति के लाइसेंस पर चल रहा था, जो रेड के वक्त मौके से नदारद था। पुलिस ने स्पा को सील करने और लाइसेंस रद्द कराने के लिए SDM को पत्र भेजा है.
डीसीपी ने बताया कि इस परिसर को सील करने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है, और स्पा का लाइसेंस रद्द कराने के लिए उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को पत्र भेजा गया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गोरखधंधे से और कौन-कौन जुड़ा हुआ था। दिल्ली में स्पा की आड़ में चल रहे ऐसे रैकेट पुलिस के रडार पर हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









