
दो साल सीक्रेट डेटिंग के बाद ब्यूटी क्वीन्स ने की शादी, शेयर किया रोमांटिक Video, Viral
AajTak
ब्यूटी क्वीन्स, जिन्होंने अर्जेंटीना और प्यूर्टो रिको को एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में रिप्रेजेंट किया था, उन्होंने शादी कर ली हैं. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस जानकारी को शेयर करते हुए दोनों ने एक वीडियो पोस्ट किया. ब्यूटी क्वीन्स ने बताया कि उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में 28 अक्टूबर को शादी रचाई है.
प्यार है तो सब कुछ पॉसिबल है. इस बात को साबित किया है मिस अर्जेंटीना मारियाना वरेला और मिस प्यूर्टो रिको फैबियोला वेलेंटाइन ने. दोनों की मुलाकात 2020 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल पेजेंट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों करीब आए और एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी रचा ली.
दो ब्यूटी क्वीन्स की शादी ब्यूटी क्वीन्स, जिन्होंने अर्जेंटीना और प्यूर्टो रिको को एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में रिप्रेजेंट किया था, उन्होंने शादी कर ली हैं. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस जानकारी को शेयर करते हुए दोनों ने एक वीडियो पोस्ट किया. ब्यूटी क्वीन्स ने बताया कि उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में 28 अक्टूबर को शादी रचाई है. वीडियो पोस्ट कर कैप्शन दिया- अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के फैसले के बाद हमने उस दरवाजे को 28 अक्टूबर 2022 को खोल दिया है. और अब अपने रिश्ते को दुनिया के सामने जाहिर कर रहे हैं.
इस वीडियो के शेयर होते ही लोगों का ध्यान तेजी से इस पर गया और देखते ही देखते ये वायरल हो गया. इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं. वहीं दो मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स ने बधाई के कमेंट कर-कर के बाढ़ सी ला दी है. हर कोई दोनों ब्यूटी क्वीन्स को बधाई देते नहीं थक रहा है. दो साल के रिलेशनशिप के बाद कपल बन सबके सामने आना फैंस के लिए भी किसी सरप्राइज से कम नहीं है. हर कोई इनकी जोड़ी पर प्यार लुटा है. कई यूजर्स यहां तक कह रहे हैं कि इनकी जोड़ी बनी रहे, नजर ना लगे.
प्यार भरे पलों की झलक
इस वीडियो में मिस अर्जेंटीना मारियाना वरेला और मिस प्यूर्टो रिको फैबियोला वेलेंटाइन के प्यार भरे पल शामिल हैं. जो उनके लिए बेहद खास हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों किस तरह छुट्टियां मना रहे हैं और प्यार भरे पल शेयर कर रहे हैं. क्लिप उनके सबसे खास मोमेंट को भी दर्शाता है, जहां मैरिज प्रपोजल की बात हो रही है. रूम पूरा सजा हुआ है बलून और लाइट्स से. दोनों ब्यूटी अपनी अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती भी नजर आ रही हैं. क्लिप के एंड में दोनों के वेडिंग डे की झलक देखने को मिलती है. जहां दोनों पारंपरिक सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










