
दो साल पहले शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में घुसा था ये चोर, अब गुजरात में भरूच पुलिस ने पकड़ा
AajTak
भरुच के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सीके पटेल ने बताया कि आरोपी और एक अन्य व्यक्ति ने चार दिन पहले कथित तौर पर घर में घुसकर 2.74 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के सामान चुरा लिए.
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में साल 2023 में घुसने वाले एक शख्स को अब गुजरात के भरूच में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि शहर में सेना के एक सेवानिवृत्त जवान के घर में चोरी के सिलसिले में 21 साल के राम स्वरूप कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है.
भरुच के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सीके पटेल ने पीटीआई को बताया कि आरोपी और एक अन्य व्यक्ति ने चार दिन पहले कथित तौर पर घर में घुसकर 2.74 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के सामान चुरा लिए.
आरोपी राम स्वरूप कुशवाहा ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने पहले भी मुंबई के बांद्रा इलाके में सुपरस्टार शाहरुख खान के बंगले मन्नत के उच्च सुरक्षा घेरे को तोड़ा था, लेकिन सुपरस्टार के सुरक्षा गार्डों ने उसे और उसके साथ आए व्यक्ति को पकड़ लिया था.
डीएसपी सीके पटेल ने कहा कि आरोपी कुशवाहा और मिन्हाज सिंधा को भरूच बी डिवीजन पुलिस ने मोना पार्क सोसाइटी में एक घर में चोरी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उनके कब्जे से 2.74 लाख रुपये की चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, दोनों को 2 मार्च, 2023 की सुबह हिरासत में लिया गया था, जब वे शाहरुख खान के घर की बाहरी दीवार फांदकर घुसने में कामयाब हो गए थे और बाद में परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया था.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी के बांद्रा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता के तहत उनके खिलाफ़ अतिक्रमण का मामला दर्ज किया गया था.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









