
दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, अब एक बनने जा रही मां! खुद बताई लव स्टोरी
AajTak
दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली. अब उनमें से एक मां बनने जा रही है. वो 8 महीने की प्रेग्नेंट है. दोनों लड़कियां लेस्बियन हैं. उन्होंने अपनी लव स्टोरी शेयर की है.
सोशल मीडिया पर दो लेस्बियन लड़कियों की लव स्टोरी सुर्खियों में है. पहले उन्होंने आपस में शादी रचाई और अब एक लड़की मां बनने वाली है. हालांकि, उनके लिए ये सब कुछ आसान नहीं रहा. उन्हें बच्चा पैदा करने के लिए दूसरे देश जाना पड़ा. अपने घर, परिवार और देश में जमकर आलोचना झेलनी पड़ी. इस लेस्बियन कपल ने अपनी आपबीती बयां की है. आइए जानते हैं कपल की कहानी, उन्हीं की जुबानी...
दरअसल, हम बात कर रहे हैं दक्षिण कोरिया में रहने वाली किम क्यू-जिन और किम से-योन नाम की लड़कियों की. दोनों लेस्बियन हैं और उन्होंने साल 2019 में शादी रचाई थी. लेकिन अब जब उन्हें बच्चा पैदा करना है तो देश का नियम-कानून आड़े आ रहा है.
दक्षिण कोरिया में उनकी शादी को मान्यता नहीं मिली
भले ही दक्षिण कोरिया ने अपनी जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग नीतियों पर अरबों डॉलर खर्च कर रहा है. लेकिन जब किम और उनकी पत्नी योन को बच्चा पैदा करना था, तो उन्हें बेल्जियम जाना पड़ा. क्योंकि, कानूनी तौर पर दक्षिण कोरिया में उनकी शादी को मान्यता नहीं मिली. सियोल शहर के अधिकारियों ने लेस्बियन कपल की शादी को रजिस्टर्ड करने से इनकार कर दिया. हालांकि, कपल की शादी अमेरिका के न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड है.
ऐसे में शादी के कुछ साल बाद जब किम और योन बच्चा पैदा करने के लिए तैयार हुए, तो उनके पास देश के अंदर विकल्प नहीं थे. दक्षिण कोरिया में लेस्बियन कपल को आमतौर पर बच्चा गोद लेने के लिए अयोग्य माना जाता है. स्पर्म बैंक भी उनके लिए नहीं हैं. इसीलिए जिन ने बेल्जियम का रुख किया और स्पर्म डोनर की मदद से प्रेग्नेंट हुईं. वो आईवीएफ (IVF) तकनीक से मां बनने वाली हैं. जिन अभी 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं.
ये भी पढ़ें- 'जिंदगी अकेले नहीं कटेगी... ', पायल ने यशविका से रचाई शादी!

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











