
दो मौतें-144 लागू-इंटरनेट बंद-सैकड़ों गिरफ्तार..सहारनपुर से रांची तक हिंसा के बाद एक्शन जारी
AajTak
रांची में शुक्रवार के दिन भड़की हिंसा में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई. रांची, हावड़ा, प्रयागराज समेत कई शहरों में धारा 144 लागू है तो वहीं, सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. हावड़ा और रांची में इंटरनेट बंद है.
नूपुर शर्मा के बयान पर मचे घमासान ने अब हिंसक रूप ले लिया है. प्रयागराज से कोलकाता और सहारनपुर से रांची तक, तेजी से फैली हिंसा की आग ने सड़कों को अपनी आगोश में ले लिया. आगजनी की तस्वीरें, सड़कों पर बिखरे ईंट-पत्थर के टुकड़े और हर तरफ बिखरे चप्पल... हालात की कहानी बयान कर रहे थे. इसे लेकर पुलिस अब एक्शन में है.
राज्य दर राज्य, शहर दर शहर गिरफ्तारियां की जा रही हैं. यूपी के सहारनपुर से लेकर झारखंड के रांची तक, पुलिस प्रशासन का एक्शन जारी है. वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के खंगाले जा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारियां की जा रही हैं तो वहीं कई शहरों में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है. कई जगह प्रशासन ने धारा 144 भी लागू कर दिया है. सैकड़ों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
प्रयागराज में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप को पकड़ा है. जावेद को पुलिस प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड बता रही है. पुलिस के मुताबिक जावेद के मोबाइल फोन में 10 जून को भारत बंद के आह्वान और लोगों को भड़काने वाली सामग्री मिली है. पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी है.
यूपी में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी
यूपी के कई शहरों में हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन जारी है. पुलिस ने हिंसा के मामले में 235 लोगों को गिरफ्तार किया है. सबसे अधिक 70 प्रदर्शनकारियों को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हाथरस में 50, सहारनपुर में 54, अंबेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए हैं. प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












