
दो मूक बधिर दोस्तों ने तीसरे का किया कत्ल, सूटकेस में पैक की लाश, फिर...
AajTak
मुंबई से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दो मूक-बधिर (डीफ एंड डम्ब) दोस्तों ने मिलकर अपने तीसरे साथी की हत्या कर दी. मृतक भी मूक-बधिर था. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब हत्या को अंजाम देने के बाद एक आरोपी को आरपीएफ ने शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया.
मुंबई के दादर स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के एक कॉन्स्टेबल को एक शख्स पर शक हुआ. वह मूक-बधिर था और उसके पास एक भारी-भरकम सूटकेस था. कॉन्स्टेबल ने सूटकेस की जांच के लिए उसे खुलवाया. सूटकेस खुलते ही जो चीज निकली उसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.
सूटकेस की तलाशी में अंदर एक आदमी का शव मिला. इसके बाद आरपीएफ ने उसे कस्टडी में ले लिया. जांच में पता चला कि मृतक आरोपी का साथी था. आरोपी ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे. दोस्त की बॉडी को उसने एक सूटकेस में भर लिया था. वह दादर से तुतारी ट्रेन पकड़ कर भागने की कोशिश कर रहा था. तभी आरपीएफ ने दोनों को धर दबोचा.
सूटकेस से निकला शव सूटकेस ले जा रहे शख्स की पहचान जय चावड़ा के रूप में की गई. वहीं सूटकेस में जिस शख्स की लाश थी, उसकी पहचान अरशद अली शेख के रूप में की गई है. दोनों ही मूक-बधिर हैं और एक दूसरे के दोस्त भी थे. वहीं जय चावड़ा का साथी और मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह को भी पुलिस ने अरशद अली की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है.
हथौड़े से मारकर की हत्या मुंबई में रहने वाले सुरजीत सिंह और जय चावड़ा ने अपने दोस्त अरशद अली शेख के सिर पर हथौड़े से वारकर उसकी हत्या कर दी. तीनों लोग मूक और बधिर (डीफ एंड डम्ब) थे और पुराने दोस्त थे. सुरजीत सिंह और जय चावड़ा ने 5 अगस्त यानी रविवार को अरशद अली शेख को जय चावड़ा के घर पर बुलाया. तीनों ने मिलकर शराब पी और अचानक तीनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद जय चावड़ा और सुरजीत सिंह ने अरशद अली की हत्या कर दी.
तीनों मूक बधिर थे दोस्त वहीं अरशद अली शेख के घरवालों का कहना है कि दुबई में बैठे किसी व्यक्ति ने अरशद अली की सुपारी दी थी. उसके कहने पर ही हत्या की गई है. हालांकि, कत्ल की असली वजह क्या है. इसकी जांच पुलिस कर रही है. पुलिस का कहना है कि जो आरोपी है. वह अपना बयान बार-बार बदल रहा है. इस वजह से कत्ल की असली वजह जानने में पुलिस को दिक्कत हो रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








