
दो महिलाओं के किस करने पर भड़के तो होटल ने लोगों को निकाल दिया बाहर
AajTak
अमेरिका में एक होटल पूल में उस समय हंगामा मच गया जब एक लेस्बियन कपल को किस करते देख कुछ महिलाएं भड़क गईं. हालांकि इन महिलाओं का रवैया वहां मौजूद लोगों को पसंद नहीं आया और वहां मौजूद क्राउड ने इन महिलाओं को वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया.
अमेरिका में एक होटल पूल में उस समय हंगामा मच गया जब एक लेस्बियन कपल को किस करते देख कुछ महिलाएं भड़क गईं. हालांकि इन महिलाओं का रवैया वहां मौजूद लोगों को पसंद नहीं आया और वहां मौजूद क्राउड ने इन महिलाओं को वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) ये घटना अमेरिका के कैलिफॉर्निया शहर के किंप्टन सॉयर होटल में हुई थी. यहां मौजूद 5 महिलाओं ने इस लेस्बियन कपल के किस करने पर उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरु की थी. इन महिलाओं का दावा था कि ये कपल बच्चों के सामने किस कर रहा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) हालांकि इस कपल में से एक महिला डोमिनिके ने केपीआईएक्स के साथ बातचीत में कहा कि वहां पर कई तरह के कपल बैठे हुए थे जिनमें से ज्यादातर श्वेत लोग थे. वे हर तरह की रोमांटिक गतिविधि में शामिल थे. ऐसे में इन महिलाओं का सिर्फ हमें टोकना साफ करता है कि ये महिलाएं हमें टारगेट कर रही थीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












