
दो भाइयों के पीछे पड़ा तेंदुआ, बर्थडे केक की वजह से ऐसे बची दोनों की जान
AajTak
फिरोज और साबिर मिलकर फिरोज के बेटे के जन्मदिन को मनाने की तैयारी कर रहे थे. जब दोनों केक लेकर बाइक से आ रहे थे उसी दौरान जंगली तेंदुआ उनके पीछे पड़ गया. जब उन्हें अपनी जान बचाने के लिए कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने केक के ही डब्बे को तेंदुआ के ऊपर फेंक दिया.
मध्य प्रदेश में जन्मदिन पर मंगाए गए केक ने कई लोगों की जान बचा ली. आपको सुनकर यह आश्चर्य लग सकता है लेकिन ये पूरी तरह सच है. दरअसल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में फिरोज के बेटे के जन्मदिन की पार्टी की तैयारी चल रही थी तभी अचानक वहां एक गन्ने की खेत से निकलकर तेंदुआ पहुंच गया जिसके देखकर दो भाइयों की हालत खराब हो गई. दरअसल फिरोज और साबिर मिलकर फिरोज के बेटे के जन्मदिन को मनाने की तैयारी कर रहे थे. जब दोनों केक लेकर बाइक से आ रहे थे उसी दौरान जंगली तेंदुआ उनके पीछे पड़ गया. जब उन्हें अपनी जान बचाने के लिए कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने केक के ही डब्बे को तेंदुआ के ऊपर फेंककर मारा. केक तेंदुआ के शरीर पर फैल गया जिससे वो डरकर फिर से खेत की तरफ भाग गया और दोनों की जान बच गई. घटना को लेकर साबिर ने कहा, "तेंदुआ 500 मीटर (गज) तक हमारा पीछा करता रहा. हम केक की वजह से बाल-बाल बचे."
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









