
दो दोस्त कैसे बन गए जानी दुश्मन? लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के बीच गैंगवॉर की Inside Story
AajTak
पंजाब के तरन तारन जिले की गोइंदवाल केंद्रीय जेल में गैंगवॉर में दो की मौत हो गई है. एक की हालत गंभीर है. ये तीनों जग्गू भगवानपुरिया गैंग के आदमी थे. इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली है. गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. ऐसे में अब पंजाब में नए गैंगवॉर की आहट शुरू हो गई है.
पंजाब में नया गैंगवॉर शुरू होने जा रहा है? क्योंकि जो कभी साथ थे, अब दुश्मन बन गए हैं. तरन तारन जिले के गोइंदवाल केंद्रीय जेल में गैंगवॉर में दो गैंगस्टर की मौत हो गई है. इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) ने ली है. जिस गैंग के दो गुर्गों की मौत हुई है, वो जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया के साथ जुड़े थे.
जग्गू भगवानपुरिया कभी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का करीबी हुआ करता था. और गोल्डी बराड़ भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही है. इसी कारण अब पंजाब में गैंगवॉर के नए दौर के शुरू होने का खतरा मंडरा रहा है.
जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो गुर्गों की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर लिखा कि उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप लेता है. लॉरेंस बिश्नोई इस समय जेल में है, जबकि गोल्डी बराड़ कनाडा में बैठा है.
एक बात ये भी है कि गोइंदवाल जेल में जिन दो गुर्गों की मौत हुई है, वो जग्गू के शार्प शूटर थे और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी भी. पिछले साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
जेल में कैसे हुआ गैंगवॉर?
- रविवार को दोपहर तीन बजे के आसपास आरोपी आपस में भिड़ गए. इसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह घायल हो गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











