
दो दिवसीय दौरे पर त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे PM मोदी, पीएम कमला ने किया जोरदार स्वागत...दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
AajTak
PM नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे गए हैं, जहां पोर्ट ऑफ स्पेन में त्रिनिदाद की पीएम कमला ने अपने तमाम मंत्रियों और सांसदों के साथ उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी को पीयार्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहीं, पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट साझा कर पीएम मोदी का स्वागत किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंच गए, जहां पीयार्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर ने अपने 38 मंत्रियों और चार सांसदों के साथ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. इसके पीएम को एयरपोर्ट पर समारोहपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
यह मोदी की पीएम के तौर पर इस कैरिबियाई देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है और साल 1999 के बाद किसी भी भारतीय पीएम की पहली आधिकारिक यात्रा भी है. ये दौरा त्रिनिदाद की पीएम के निमंत्रण पर हो रही है.
मजूबत होंगे दोनों देशों के संबंध
3 से 4 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे के दौरान पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कांगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात करेंगे, जहां द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इन बैठकों का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाना है.
उच्चायोग ने किया PM मोदी का स्वागत
वहीं, पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट साझा कर पीएम मोदी का स्वागत किया. उच्चायोग ने एक्स पर लिखा, 'त्रिनिदाद और टोबैगो में आपका स्वागत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी!'

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







