
दो दिन, 18 घंटे, 130 सवाल... लालू और तेजस्वी का लैंड फॉर जॉब मामले में ED के किन सवालों से हुआ सामना?
AajTak
नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से पूछताछ की. तेजस्वी से आठ घंटे तक पूछताछ की गई. रात 8 बजे तेजस्वी ईडी के पटना जोनल कार्यालय से बाहर निकले.
रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बाद मंगलवार को उनके बेटे तेजस्वी यादव से प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ की. तेजस्वी ने पटना में ईडी दफ्तर में 8 घंटे तक सवालों का सामना किया. ईडी ने इस पूरे स्कैम में तेजस्वी की भूमिका को लेकर अलग-अलग सवाल किए और उनके बयान दर्ज किए. इससे पहले सोमवार को लालू यादव से भी ईडी ने 10 घंटे तक पूछताछ की थी. ईडी ने लालू के सामने 70 सवाल दागे थे. जबकि तेजस्वी से ईडी ने 60 सवाल किए. कई सवालों के जवाब में तेजस्वी का कहना था कि मुझे जानकारी नहीं है. लालू और तेजस्वी से अलग-अलग दो दिन कुल 18 घंटे पूछताछ हुई और कुल 130 सवालों के जवाब रिकॉर्ड किए गए.
बिहार की राजनीति में लैंड फॉर जॉब मामला चर्चा में है. ईडी ने 2022 में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है. पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मंगलवार सुबह 11.35 बजे पटना में ईडी दफ्तर पहुंचे. रात 8 बजे जोनल ऑफिस से बाहर निकले. ईडी ने तेजस्वी से मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े जमीन ट्रांसफर, दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चार मंजिला मकान, कंपनी के मालिक बनने से संबंधित करीब 60 सवाल किए. तेजस्वी से कई ऐसे भी सवाल किए गए, जो एक दिन पहले लालू यादव से भी पूछे गए थे. सूत्र बताते हैं कि तेजस्वी यादव कई सवालों के अपने जवाब में उलझते भी नजर आए.
'मकान से लेकर कंपनी के मालिक बनने तक पर सवाल'
सूत्र यह भी बताते हैं कि चूंकि यह पूरा घोटाला साल 2004 से 2009 के बीच का है. तब लालू यादव प्रसाद केंद्र की सरकार में रेल मंत्री थे और उस समय तेजस्वी की उम्र 15 से 19 साल रही होगी. जांच एजेंसी यह जानना चाह रही थी कि नाबालिग अवस्था में तेजस्वी करोड़ों रुपए की कंपनी के मालिक कैसे बन गए? दिल्ली का चार मंजिला मकान भी तेजस्वी के नाम पर कैसे हो गया? दरअसल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित यह मकान मेसर्स एबी एक्सपोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है और इस कंपनी के कर्ताधर्ता तेजस्वी यादव और उनके परिवार के सदस्य हैं.
'नौकरी के बदले कितने लोगों से जमीनें ली?' ED ने 10 घंटे में Lalu Yadav से पूछे 70 सवाल
'11 अप्रैल को भी 8 घंटे हुई थी पूछताछ'

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










