
दो चुनावी राज्य, दो यात्राएं और PM मोदी का नया संकल्प, भोपाल से जयपुर तक जानिए क्या है मेगा प्लान
AajTak
पीएम मोदी आज दो चुनावी राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. वह भोपाल में 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करेंगे. इसके बाद जयपुर में परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन के अवसर पर एक रैली को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो चुनावी राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरों पर रहेंगे. वह भोपाल में जनसंघ के सह-सहसंस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करेंगे. इसके अलावा जयपुर में परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन के अवसर पर एक रैली को संबोधित करेंगे.
बीजेपी नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी राज्य के कोने-कोने में 'जन आशीर्वाद यात्राएं' निकाल रही है, जिसका औपचारिक समापन आज यानी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर हो रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करेंगे.
45 दिनों में तीसरी बार एमपी पहुंचे पीएम
बीते 45 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी की मध्य प्रदेश की यह तीसरी यात्रा होगी, जहां बीजेपी का कांग्रेस के साथ करीबी मुकाबला है. सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने 'महाकुंभ' कार्यक्रम के लिए 10 लाख लोगों को इकट्ठा करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिसे भगवा पार्टी द्वारा चुनावों से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया जा रहा है.
कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह करीब 10.55 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलिकॉप्टर से जंबूरी मैदान हेलीपैड के लिए उड़ान भरेंगे. वह करीब साढ़े 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे.
एमपी बीजेपी चीफ वीडी शर्मा ने कहा, "मोदी जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे." उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को सुनने के लिए कार्यकर्ता भारी उत्साहित हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








