
दो चर्चित हत्याकांड, जिन्होंने मुख्तार अंसारी को पहुंचाया जेल, जानें अब क्या कहते हैं पीड़ित परिवार
AajTak
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने कुछ ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिन्होंने पूर्वांचल की धरती को हिलाकर रख दिया था. उन्हीं में शामिल है अवधेश राय मर्डर केस और गाजीपुर का कृष्णानंद राय हत्या कांड.
यूपी के बाहुबली विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ने कई ऐसी दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम दिया, जिसने उसे खौफ का दूसरा नाम बना दिया. जिनमें सबसे चर्चित गाजीपुर का हत्याकांड है, जिसके तहत 2005 में मोहम्मदाबाद के तत्कालीन बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कर दी गई थी. दूसरा मामला इससे पुराना है. साल 1991 में वाराणसी के चेतगंज इलाके में अवधेश राय हत्याकांड हुआ था. जिसका इल्जाम भी मुख्तार पर है. यही नहीं यूपी में मुख्तार अंसारी के खिलाफ 52 मुकदमें थे. आइए आपको बताते हैं कृष्णानंद राय हत्याकांड और अवधेश राय हत्याकांड की कहानी, उनके परिजनों की जुबानी. बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने कुछ ऐसी वारदातों को अंजाम दिया, जिन्होंने पूर्वांचल की धरती को हिलाकर रख दिया था. उन्हीं में शामिल है अवधेश राय मर्डर केस और गाजीपुर का कृष्णानंद राय हत्या कांड. कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों की हत्या एके-47 से 500 राउंड फायर करके की गई थी. दोनों ही हत्याओं में मुख्तार अंसारी का नाम आया.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









