
दो करोड़ रुपये, विदेशी महिलाओं की फोटो और ह्यूमन ट्रैफिकिंग... Swiss महिला मर्डर में उलझी पुलिस
AajTak
दिल्ली में स्विट्जरलैंड की महिला लीना बर्जर की हत्या मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. कई विदेशी महिलाओं की तस्वीरें आरोपी गुरप्रीत के फोन से मिली हैं. इसी के साथ उसके घर से 3 -4 हथियार, 50 कारतूस, 12 से ज्यादा सिम, 4-5 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं. पुलिस अब ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल से भी इस केस की जांच कर रही है.
दिल्ली में स्विट्जरलैंड की महिला लीना बर्जर की हत्या मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. कई विदेशी महिलाओं की तस्वीरें आरोपी गुरप्रीत के फोन से मिली हैं. इसी के साथ उसके घर से 3 -4 हथियार, 50 कारतूस, 12 से ज्यादा सिम, 4-5 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं. पुलिस अब ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल से भी इस केस की जांच कर रही है.
राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में स्विट्जरलैंड की रहने वाली लीना बर्जर हत्याकांड मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. हत्यारोपी गुरप्रीत सिंह की चार दिन की रिंमांड के बाद पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच आगे बढ़ाई. पता चला है कि गुरप्रीत ने लीना को शादी के लिए प्रपोज किया था. लेकिन लीना ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया, जिसके बाद गुरप्रीत ने उसे मौत के घाट उतार दिया. लेकिन इसी के साथ पुलिस को गुरप्रीत के घर से 2 करोड़ रुपये और बैंक में भी लाखों रुपये मिले हैं. ये भी पता चला है कि आरोपी और भी कई विदेशी महिलाओं के संपर्क में था.
कई विदेशी महिलाओं की तस्वीरें आरोपी गुरप्रीत के फोन से मिली हैं. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. उसके घर से 3 -4 हथियार, 50 कारतूस, 12 से ज्यादा सिम, 4-5 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं. साथ ही पता चला कि जिस गाड़ी में लीना की लाश को रखा गया था वह एक देह व्यापार के धंधे में शामिल महिला के नाम पर खरीदी गई थी. पुलिस अब मानव तस्करी के एंगल पर भी तहकीकात कर रही है. साथ ही घटना को रीक्रिएट करने के लिए जिस-जिस जगह से आरोपी कार लेकर गुजरा है, उसकी रूटमैपिंग भी की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मानव तस्करी से तो जुड़ा हुआ नहीं है, इस बात की भी तफ्तीश कर रही है. आरोपी के विदेश में रहने वाली महिलाओं समेत कई लोगों से संपर्क होने से उसकी भूमिका संदिग्ध हो गई है. आरोपी के घर से बरामद 2.10 करोड़ रुपये भी किसी बड़े रैकेट में शामिल होने की ओर इशारा कर रहा है. पुलिस इसको लेकर भी आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. सूत्रों की मानें तो आरोपी के बैंक खातों में भी करोड़ों के लेनदेन की जानकारी मिल रही है.
डेटिंग एप के जरिए हुई थी लीना से मुलाकात
हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह ने रविवार को पूछताछ में कई खुलासे किए हैं. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मुलाकात लीना से Omegle app के जरिए हुई, जो कि एक डेटिंग एप है. दोनों में दोस्ती हुई तो वो अक्सर लीना से मिलने स्विट्जरलैंड भी जाता रहा. लेकिन जब उसे शक हुआ कि लीना के किसी और के साथ संबंध हैं. तो उसे गुस्सा आ गया. उसने लीना को शादी के लिए भी प्रपोज किया. लेकिन लीना ने उसे रिजेक्ट कर दिया. जिसके बाद उसने लीना की हत्या की प्लानिंग रच डाली.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











