
'दो अफसरों ने मेरे पति की हत्या की सुपारी ली है' अतीक अहमद की पत्नी की CM योगी को चिट्ठी
AajTak
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की सरेआम हत्या के मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शाइस्ता परवीन ने धूमनगंज थाने की पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके बेटों को पुलिस शुक्रवार की रात घर से उठाकर ले गई है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की सरेआम हत्या के मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद के परिवार पर शिकंजा कसता जा रहा है. परिवार को घिरता देख अतीक अहमद की पत्नी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेत्री शाइस्ता परवीन ने प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है.
शाइस्ता परवीन ने धूमनगंज थाने की पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके बेटों को पुलिस शुक्रवार की रात घर से उठाकर ले गई है और अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है, थाने की पुलिस के द्वारा कोई जानकारी प्रदान नहीं की जा रही है. शाइस्ता परिवन ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में थाना धूमनगंज से रिपोर्ट मंगा ली जाए और आवश्यक कार्यवाही करें.
कमिश्नर और एडीजी पर सुपारी लेने का आरोप
इसके साथ ही पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश पर विरोधियों से मिलकर पति अतीक अहमद और अतीक के छोटे भाई अशरफ की हत्या की सुपारी लेने का लगाया आरोप है.
शाइस्ता ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी
शाइस्ता परवीन ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'बसपा से महापौर का प्रत्याशी घोषित करने के बाद से यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने महापौर का पद अपने पास रखने के लिए हम लोगों को चुनाव से दूर रखने की साजिश रचना शुरू कर दिया था, उसी साजिश के परिणाम स्वरूप एक ऐसे व्यक्ति की हत्या करवाई गई जिसकी हत्या का आरोप मेरे पति पर लगना अवश्यंभावी था.'

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










