
दोस्त बना रहा था वीडियो, लड़की ने बैक गियर में दबा दिया कार का एक्सलेटर, खाई में गिरने से मौत
AajTak
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवती की जान चली गई. दरअसल वो कार चलाते हुए अपने दोस्त से वीडियो शूट करवा रही थी. इसी दौरान उसने गलती से बैक गियर में एक्सलेटर दबा दिया जिससे कार पीछे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में गिर गई और महिला की मौत हो गई. राहतकर्मियों को वहां तक पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया.
महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. वीडियो बनाने के चक्कर में कार चला रही युवती ने अचानक से रिवर्स गियर में एक्सलेटर दबा दिया जिससे कार खाई में गिर गई और उसकी जान चली गई.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 23 साल की एक लड़की ने गलती से रिवर्स गियर में एक्सलेटर दबा दिया जिससे कार पीछे क्रैश बैरियर को तोड़कर नीचे खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई.
खुटाबाद पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर में सुलीभंजन इलाके में हुई और लड़की की पहचान श्वेता सुरवासे के रूप में हुई है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक युवती कार चलाते हुए अपनी वीडियो शूट करवा रही थी.
जब युवती का दोस्त शिवराज मुले वीडियो शूट कर रहा था, उसी दौरान श्वेता सुरवासे ने ड्राइविंग में अपना हाथ आजमाया. जब कार रिवर्स गियर में थी तो उसने गलती से एक्सलेटर दबा दिया. इससे कार पीछे फिसल गयी और क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए घाटी में गिर गयी.
कार के नीचे घाटी में गिरने के बाद बचावकर्मियों को वहां तक पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद युवती को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











