
दोस्त ने लिया कर्ज, न चुकाने पर ठेकेदार ने कमरे में बंद कर पीटा, फिर युवक ने उठाया खौफनाक कदम
AajTak
पुणे में एक युवक ने ठेकेदार से परेशान होकर गला रेतकर आत्महत्या कर ली. दरअसल, मृतक के दोस्त ने ठेकेदार से 25 हजार रुपये उधार लिए थे, लेकिन पैसे न चुका पाने के कारण वह बिना किसी को बताए उत्तर प्रदेश अपने घर चला गया. कर्ज न चुका पाने से नाराज ठेकेदार ने मृतक को पैसों के लिए परेशान करने लगा था.
महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने ठेकेदार से परेशान होकर गला रेतकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले ठेकेदार को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रामविकास जयसिंह चौहान (26) के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का रहने वाला था. दरअसल, रामविकास के दोस्त ने ठेकेदार से 25 हजार रुपये उधार लिए थे, लेकिन पैसे न चुका पाने के कारण वह बिना किसी को बताए उत्तर प्रदेश अपने घर चला गया.
ये भी पढ़ें- बच्चे के लिए मां नहीं कर पा रही थी ये काम, दुखी होकर मासूम के साथ महिला डॉक्टर ने नदी में लगा दी छलांग
मां को फोन कर बताई पूरी बात
कर्ज न चुका पाने से नाराज सत्येंद्र (ठेकेदार) ने रामविकास को पैसों के लिए परेशान करना शुरू कर दिया. फिर 30 सितंबर की रात को सत्येंद्र ने रामविकास और दो अन्य मजदूरों को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद उसने उनके साथ मारपीट की. इस दौरान रामविकास ने उत्तर प्रदेश में रहने वाली अपनी मां को फोन कर पूरी बात बताई.
'बिल्डिंग प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रखा था'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











