
दोस्त ने खा लिया 'गर्लफ्रेंड' के लिए मंगाया बर्गर, कर दी हत्या
AajTak
पुलिस ने दावा किया है कि एक युवक ने अपने दोस्त को इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसके दोस्त ने 'गर्लफ्रेंड' के लिए मंगाया जिंजर बर्गर खा लिया था. आरोपी डेनियल नजीर मीर बहार रिटार्यड SSP अहमद मीर बहार का बेटा है.
पाकिस्तान के कराची से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. कराची पुलिस ने दावा किया है कि एक युवक ने अपने दोस्त की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसके दोस्त ने 'गर्लफ्रेंड' के लिए मंगाया जिंजर बर्गर खा लिया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित की पहचान 17 वर्षीय अली केरियो के रूप में की गई है. अली केरियो कराची जिला दक्षिण सत्र न्यायाधीश जावेद केरियो का बेटा है. जबकि उसका दोस्त यानी शूटर डेनियल नजीर मीर बहार रिटार्यड SSP अहमद मीर बहार का बेटा है.
पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना 8 फरवरी की है. डेनियल ने अपनी गर्लफ्रेंड शाजिया को कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरेटी स्थित अपने घर पर बुलाया था. यहां उसका दोस्त अली केरियो और उसके भाई अहमर केरियो भी मौजूद था. डेनियल ने खुद के लिए और शाजिया के लिए दो जिंजर बर्गर का आर्डर दिया था. लेकिन अली केरियो ने कथित तौर पर एक बर्गर का आधा हिस्सा खा लिया.
अली केरियो के बर्गर खाने से डेनियल इतना गुस्सा हो गया कि उसने अपने सुरक्षा गार्ड की असॉल्ट राइफल से उस पर गोलियों की बौछार कर दी. बाद में अस्पताल ले जाते समय केरियो की मौत हो गई.
पुलिस का कहना है कि केरियो की हत्या की जांच पूरी हो गई है. केरियो की हत्या में डेनियल को अपराधी बताते हुए रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है. मामले की कानूनी कार्यवाही जारी है. डेनियल नजीर मीर बहार फिलहाल जेल में बंद है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










