
दोस्त ने की ऐसी जबरदस्ती, रातोरात युवक बना करोड़पति!
AajTak
शख्स को उसके दोस्त ने जबरदस्ती लॉटरी का टिकट खरीदवाया. किस्मत का खेल देखिए, लॉटरी के इस टिकट ने शख्स को 1.2 करोड़ रुपए की धनराशि जितवा दी. शख्स ने पहली बार लॉटरी के टिकट पर दांव लगाया था. जीतने वाले शख्स ने कहा कि उसे लॉटरी में किस्मत आजमाना कभी भी ठीक नहीं लगता था.
जो शख्स लॉटरी टिकट खरीदने को समय और पैसे की बर्बादी मानता था. दोस्तों को खेलने के लिए भी मना करता था. इसी लॉटरी के टिकट ने शख्स की किस्मत पलटकर रख दी. शख्स ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए से ज्यादा की इनामी राशि अपने नाम की है. उसके दोस्त ने जबरदस्ती करके उसे टिकट खरीदवा दिया था.
डैनी जॉनसन अमेरिका के हैंपटन में रहते हैं. उन्होंने वर्जीनिया लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह हमेशा ही लॉटरी को लेकर संशय में रहते थे. वह अपने दोस्तों को भी लॉटरी खेलने के लिए मना किया करते थे. डैनी ने कहा कि वह अपने दोस्तों से कहते थे कि लॉटरी खेलकर अपना समय और पैसे बर्बाद ना करें.
जॉनसन ने बताया कि उनके एक दोस्त ने नवम्बर की शुरुआत में उनसे पावरबॉल टिकट खरीदने को लेकर बहस की. नवम्बर की शुरुआत में जैकपॉट राशि ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई थी. इसके बाद ही जॉनसन ने 5 नवम्बर को लॉटरी टिकट को वेबसाइट से खरीदने का फैसला किया.
जॉनसन ने कहा कि उन्होंने कभी भी लॉटरी पर दांव नहीं लगाया था, ऐसे में उन्हें विनिंग नंबर्स के बारे में भी कोई अंदाजा नहीं था. जॉनसन ने उस पल को याद करते हुए कहा कि मेरे पास कुछ विनिंग नंबर्स थे, जीतने के बाद भी उन्हें इस बात का अहसास नहीं हुआ कि वह लॉटरी जीत चुके हैं.
पहली बार पावरबॉल लॉटरी खेल रहे जॉनसन की किस्मत चमक गई. जॉनसन ने जीत के बाद कहा कि उनका अभी विनिंग अमाउंट को लेकर कोई प्लान नहीं है, लेकिन यह उनके लिए एक सरप्राइज गिफ्ट की तरह था. टिकट खरीदने के लिए उनके एक दोस्त ने ही उन पर दवाब बनाया था.
जब शख्स ने जीती थी 16 हजार करोड़ की लॉटरी हाल में पावरबॉल जैकपॉट जीतने वाले शख्स ने 16 हजार करोड़ रुपए की राशि अपने नाम की थी. वहीं, इस जैकपॉट टिकट को बेचने वाले शख्स को भी 8 करोड़ रुपए की इनामी राशि बतौर बोनस मिली थी. 8 करोड़ रुपए का बोनस जीतने वाले जोसेफ छाएड कैलिफोर्निया के अल्टाडेना में रहते हैं. जोसेफ 1980 के दशक में सीरिया से अमेरिका आए थे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












