
'दोस्त जयशंकर ने कह दिया है अपने काम से काम रखें पश्चिमी देश...', तेल की खरीद पर भारत से फिर गदगद हुआ रूस!
AajTak
रूस के सोच्चि में वर्ल्ड यूथ फोरम के दौरान लावरोव से पूछा गया था कि यूक्रेन युद्ध के बीच भारत आखिर क्यों रूस से तेल खरीद रहा है. इस पर लावरोव ने जयशंकर को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि रूस से कच्चा तेल खरदीना भारत के लिए राष्ट्रीय गरिमा की बात है.
भारत का रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीदने का मुद्दा वैश्विक स्तर पर चर्चा में रहा है. इस पर समय-समय पर भारत सरकार की ओर से प्रतिक्रिया भी दी गई है. लेकिन अब रूस की तरफ से इस मामले पर बयान सामने आया है.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव (Sergey Lavrov) ने कहा मेरे दोस्त जयशंकर ने इसका बखूबी जवाब दिया है. रूस के सोच्चि में वर्ल्ड यूथ फोरम के दौरान लावरोव से पूछा गया था कि यूक्रेन युद्ध के बीच भारत आखिर क्यों रूस से तेल खरीद रहा है. इस पर लावरोव ने जयशंकर को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि रूस से कच्चा तेल खरदीना भारत के लिए राष्ट्रीय गरिमा की बात है. लावरोव ने कहा कि मेरे दोस्त, विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में इस बारे में कहा था. उनसे पूछा गया था कि उन्होंने (भारत) रूस से इतना तेल खरीदना क्यों शुरू कर दिया है. इस पर जयशंकर ने उन्हें अपना काम करने की नसीहत दी थी और ये भी याद दिलाया था कि पश्चिमी देशों ने कितना तेल खरीदना शुरू किया है.
यह भी पढ़ें: मुइज्जू के 'बिग बुलीज' वाले बयान पर क्या बोले एस जयशंकर?
बता दें कि लावरोव का ये बयान यूरोप के देशों के उन बयान के बाद आया है, जिनमें रूस से तेल खरीदने के भारत के कदम की आलोचना की गई थी. यूरोपीय देशों ने कहा था कि भारत का रूस से तेल खरीदना मॉस्को पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों के लिए सही नहीं होगा.
भारत के रूस से तेल खरीदने पर पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया
फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से ही पश्चिमी देशों ने रूस को अलग-थलग कर दिया है और उस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











