
दोस्त की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर से 50 लाख में डील, दो प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या का ऐसे खुला राज
AajTak
नवी मुंबई में दो प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों ने मिलकर खानजादा और जैन की हत्या की थी.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दो प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है. दोनों प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या एकदम फिल्मी स्टाइल में की गई थी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि घटना ज़मीन के सौदे को लेकर हुए विवाद से उपजी थी. जिसके चलते नवी मुंबई के प्रॉपर्टी डीलर आमिर खानज़ादा और सुमित जैन की हत्या कर दी गई. जैन ने ज़मीन के सौदे को लेकर खानज़ादा की हत्या के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया था. वहीं, खानज़ादा की हत्या के बाद जैन की भी हत्या हत्यारों ने कर दी.
पुलिस ने बताया कि खानजादा और जैन नेरुल के निवासी थे. दोनों 21 अगस्त को एक कार में एक बिजनेस मीटिंग के लिए निकले और उसके बाद से लापता हो गए. उनके परिवारों ने अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) दीपक साकोरे ने बताया कि पुलिस ने अपनी कार में लगे जीपीएस का इस्तेमाल करते हुए खोपोली तक वाहन को ट्रैक किया और उसमें खून के धब्बे, गोलियों के निशान और दो खाली कारतूस पाए.
यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर पर झूठ पर झूठ, सामने आया सहायक सुपरिटेंडेंट का ऑडियो टेप, देखें
खानजादा और जैन के बीच इसलिए हुई थी लड़ाई
इसके बाद पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों की आठ विशेष टीमों को जांच में शामिल किया. जिसके बात पुलिस टीमों ने 23 अगस्त को जैन का शव बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया. जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया उनके नाम विट्ठल बबन नाकाड़े (43), जयसिंह उर्फ राजा मधु मुदलियार (38), आनंद उर्फ आंद्रे राजन कुज (39), वीरेंद्र उर्फ गो-या भारत कदम (24) और अंकुश उर्फ अंक्य प्रकाश सीतापुरे उर्फ सीताफे (35) है. साकोरे ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 28 अगस्त को खानजादा का शव बरामद किया.
पूछताछ के दौरान पता चला कि जैन ने विवादित ज़मीन सौदे को लेकर खानज़ादा को खत्म करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया था. जैन ने एक फ़र्जी ज़मीन मालिक का इस्तेमाल करके लगभग 2 करोड़ रुपये में रायगढ़ के पाली में 3.5 एकड़ का प्लॉट खरीदा था. जिस प्लॉट उसने खरीदा था, उसके असली मालिक की मृत्यु हो चुकी थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











