
दोस्त की शादी में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, रोने लगे अपना दुखड़ा
AajTak
हर शादी में सबकी नज़रें दूल्हे और दुल्हन पर होती हैं. लेकिन जब एक शादी में मेहमान बनकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे तो वहां पूरा माहौल ही बदल गया. ट्रंप ने बधाई के भाषण को भी राजनीतिक भाषण में तब्दील कर दिया.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को एक शादी समारोह में जोड़े को बधाई देने पहुंचे लेकिन यहां भी वह अपने और अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी जो बाइडेन के बारे में बात करने लगे. ट्रंप व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिजॉर्ट में रह रहे हैं. इसी रिजॉर्ट में एक शादी समारोह में ट्रंप भी शामिल हुए. शादी में पहुंचे ट्रंप ने सवाल किया, क्या अब भी आप लोग मुझे याद करते हैं? ट्रंप के इस सवाल पर शादी में मौजूद मेहमान उत्साहित होकर तालियां बजाने लगे. ये वीडियो सेलेब्रिटीज गॉसिप साइट टीएमजेड पर पोस्ट किया गया है. बिजेनस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप अपने पुराने दोस्त मेगन नोडरर और जॉन एरिगो की शादी में पहुंचे थे.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











