
दोस्त की शादी भीम आर्मी के नेता ने हथियार के साथ किया डांस, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया एक्शन
AajTak
उत्तराखंड के रुड़की में हथियारों के साथ डांस करने पर भीम आर्मी नेता सोनू लाठी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. डांस का वीडियो सामने आने के बाद रुड़की पुलिस ने सोनू लाठी समेत लाइसेंस धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है.
उत्तराखंड के रुड़की में भीम आर्मी के नेता ने अपने दोस्त की शादी में पिस्टल और बंदूक लेकर डांस किया. इसके बाद जब वीडियो वायरल हो गया तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया. भीम आर्मी के नेता सोनू लाठी का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सोनू लाठी और बंदूक लाइसेंस धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.
पुलिस ने बंदूक के लाइसेंस धारक पुरषोत्तम सिंह से बंदूक जब्त कर ली है. साथ ही वीडियो के आधार पर सोनू लाठी से पिस्टल के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
दरअसल, हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने जिले के सभी थानों को हथियारों की नुमाइश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में भीम आर्मी के नेता सोनू लाठी के खिलाफ रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है.
मामले को लेकर क्या बोले एसपी?
एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि रुड़की क्षेत्र में अपने एक दोस्त की शादी समारोह के दौरान एक हाथ में पिस्टल और एक हाथ में बंदूक लेकर डांस करते हुए भीम आर्मी के सोनू लाठी निवासी ढडेरा का वीडियो सामने आया है. इस मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. बंदूक लाइसेंसधारी पुरषोत्तम से बंदूक जब्त कर ली गई है. अब लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. वीडियो में दिख रही पिस्टल के संबंध में सोनू लाठी से पूछताछ की जा रही है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










