
दोस्ती से इनकार पर 2 बच्चों की मां पर चाकू से किया 12 वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के तिलक नगर में एक 30 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमले की वारदात सामने आई है. महिला के पड़ोसी ने इस घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि वो उसके साथ दोस्ती करना चाह रहा था और वो इससे इनकार कर रही थी. इससे नाराज होकर आरोपी महिला के घर में घुस गया और चाकू से एक दर्जन से अधिक वार कर दिया.
दिल्ली के तिलक नगर में एक 30 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमले की वारदात सामने आई है. महिला के पड़ोसी ने इस घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि वो उसके साथ दोस्ती करना चाह रहा था और वो इससे इनकार कर रही थी. इससे नाराज होकर आरोपी महिला के घर में घुस गया और चाकू से एक दर्जन से अधिक वार कर दिया. इसके बाद पीड़िता को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महिला के पति के अनुसार, आरोपी का नाम रविंदर सिंह उर्फ गोल्डी (36) है. वो उसकी पत्नी पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था. उसे पहले भी दो अलग-अलग मौकों पर महिला के साथ छेड़खानी की थी. लेकिन उसकी बहन के हस्तक्षेप के कारण उन्होंने उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराई थी. इधर आरोपी पहले दोस्ती से इनकार और फिर अपने खिलाफ शिकायत की बात से नाराज हो चल रहा था.
सोमवार को सुबह करीब 11.30 बजे आरोपी महिला के घर में घुस गया. उस वक्त वो घर में अकेली थी. उसने एक बार फिर उसके सामने अपना प्रपोजल रखा, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया. इससे नाराज हो कर उसने उस पर कई बार चाकू से वार किया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. उसे वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि महिला के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया है, जो अपराध में इस्तेमाल किया गया हो सकता है. पीड़िता के पति ने बताया कि उसे करीब 25 बार चाकू घोंपा गया, जबकि पुलिस 12 बार बता रही है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंदर सिंह मोटर मैकेनिक है. पीड़िता के पड़ोस में अपनी बहन और बहनोई के साथ रहता है. शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़िता करीब दो साल पहले अपने पति और दो बच्चों के साथ पड़ोस में रहने आई थी. पीड़िता के बयान और एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में आरोपों की पुष्टि के साथ जांच जारी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










